मंत्री उषा ठाकुर की कार को बाइक ने मारी टक्कर, हादसे से गाड़ी के टूटे कांच

इंदौर, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच दुर्घटनाओं की खबरें तेजी से बढ़ रही हैं, अब हादसे का मामला इंदौर से सामने आया है, इस हादसे में मंत्री उषा ठाकुर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मंत्री उषा ठाकुर की कार को बाइक ने मारी टक्कर
मंत्री उषा ठाकुर की कार को बाइक ने मारी टक्करSocial Media

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां कोरोना का कहर सभी के लिए मुसीबत बना हुआ है वहीं इस बीच दुर्घटनाओं की खबर तेजी से बढ़ रही हैं, अब हादसे का मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र नगर क्षेत्र में रविवार शाम हुआ हादसा, इस हादसे में मध्यप्रदेश की महिला मंत्री उषा ठाकुर की कार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जानिए कैसे हुआ हादसा :

बता दें कि राजेन्द्र नगर क्षेत्र में मध्यप्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की कार को पीछे से एक अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मंत्री ठाकुर की कार के कांच टूटे गए है, हालांकि मंत्री उषा ठाकुर और उनके स्टाफ़ को चोट नही आई है।

मौके पर पहुंची पुलिस :

इस हादसे की सूचना मिलने से ही मौके पर पुलिस पहुंची, राजेंद्रनगर थाना पुलिस ने कार चालक जितेंद्र ठाकुर की शिकायत पर अज्ञात बाइक चलाकों पर केस दर्ज किया है, रजेंद्र नगर पुलिस इस मामले की कार्रवाई कर रही है।

बताया गया है कि, जिसे ही मंत्री उषा ठाकुर की कार को स्पीड ब्रेकर पर स्लो किया, इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। वही, मंत्री उषा ठाकुर की कार को टक्कर मारने वाला अभी फरार बताया गया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित कई नेताओ ने मंत्री उषा ठाकुर से चर्चा कर कुशलक्षेम जानी है।

आपको बताते चलें कि एक तरफ जहां सरकार सड़क पर होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए तरह-तरह का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हैरानी की बात यह है कि तमाम कोशिशों के बाद भी हादसे रुकने की बजाय तेजी से बढ़ रहे है। इससे पहले भी हादसे के कई मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर- तेज रफ्तार बस ब्रिज की दीवार से टकराई

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com