इंदौर: जन्मदिन की पार्टी में बीजेपी नेता के बेटे ने की हर्ष फायरिंग

इंदौर, मध्यप्रदेश: भाजपा नेता के बेटे का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जो उसकी जन्मदिन की पार्टी के समय का है।
बीजेपी नेता के बेटे ने की हर्ष फायरिंग
बीजेपी नेता के बेटे ने की हर्ष फायरिंगDeepika Pal-RE

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संकट के बीच संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है वहीं दूसरी तरफ कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती जा रही हैं, इस बीच ही भाजपा नेता के बेटे का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जो उसकी जन्मदिन की पार्टी के समय का है। जहां उसके द्वारा पार्टी में दो फायर किए गए।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दो दिन पहले भाजपा नेता गोलू शुक्ला के बेटे यश शुक्ला का जन्मदिन था। जिसकी पार्टी एक गार्डन में पार्टी आयोजित की गई थी। उसी दौरान पार्टी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिख रहा है कि एक युवक यश को बंदूक लाकर देता है। यश इस बंदूक से लगातार दो फायर करता है। उसके बाद वह बंदूक वापस दे देता है। बताया जा रहा है कि, पार्टी में वहां हुक्के जैसे आयटम भी रखे थे।

हो चुकी हैं पहले भी ऐसी घटनाएं

इस संबंध में बताते चलें कि, इस घटना से पहले भी कई इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जब हर्ष फायर किया गया है। इससे पहले कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के जन्मदिन पर भी उनके गार्ड ने लगातार कई फायर किए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com