आने वाला समय भारत का, 2014 के बाद लगातार बदलाव : बीएल संतोष
आने वाला समय भारत का, 2014 के बाद लगातार बदलाव : बीएल संतोषSocial Media

आने वाला समय भारत का, 2014 के बाद लगातार बदलाव : बीएल संतोष

इंदौर, मध्यप्रदेश : दुनिया में रहने वाले भारत के लोग आज गर्व से इंडियन कहने लगे हैं। विश्व के अनेक देशों में रहने वाले भारतीय भी अपने आप को भारतीय कहलाने में गर्व महसूस करने लगे हैं।

इंदौर, मध्यप्रदेश। दुनिया में रहने वाले भारत के लोग आज गर्व से इंडियन कहने लगे हैं। विश्व के अनेक देशों में रहने वाले भारतीय भी अपने आप को भारतीय कहलाने में गर्व महसूस करने लगे हैं। आज भारत ने स्वदेशी वैक्सीनेशन का निर्माण किया एवं विश्व के करीब छोटे- बड़े 40 देशों को वैक्सीशन देने का काम भी किया। वसुदेवकुटुम्बकम हमें पीढ़ियों से विरासत में मिला है। 2014 के बाद भारत के अंदर लगातार बदलाव आ रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में कही। संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, विधायक मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर उपस्थित थे। प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लेखक, साहित्यकार, कलाकार, खेल, सेना के रिटायर्ट अफसर, चिकित्सा क्षेत्र से, शिक्षा क्षेत्र से एवं उद्योगपति, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न क्लबों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित पदमश्री भालू मोढे, जनक पलटा, सुशील डोसी एवं विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित जैसे खेल में विक्रम अवार्ड, सेना में वीर चक्र से सम्मानित, साहित्य, कला एवं लेखक पुरस्कारों से सम्मानित प्रतिनिधि मौजूद थे।

स्वच्छता के पंच से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा :

इस अवसर पर श्री संतोष ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से कहा कि जैसे कि इंदौर में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, इंदौर ने स्व'छता में पांच बार नम्बर वन आने का रिकार्ड कायम किया। इंदौर से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश के दो शहरों भोपाल एवं जबलपुर ने भी टॉप-10 में अपना स्थान बनाया और मध्यप्रदेश को देखकर दूसरे प्रदेशों ने भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को कायम किया, आज भारत में अनेकों नये उद्योग आयाम स्थापित हो रहे हैं और ये नया भारत है। वर्षो से ओलंपिक जैसी प्रतिस्पर्धाएं हो रही है, परन्तु हमें वैसा प्रदर्शन खिलाडिय़ों में देखने को नहीं मिला था, परन्तु आज सब कुछ अलग है, खिलाड़ी तब भी वहीं हुआ करते थे जो आज है। ये नीरज चोपड़ा का भारत है भारत में कभी भी क्षमताओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रही है। आज ऑलपिंक में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया एवं पेरा ऑलपिंक में भी जबर्दस्त प्रदर्शन किया।

देश को समृद्ध, शाक्तिवाली और एकजूट करने की जरूरत :

श्री संतोष ने कहा कि अब हमारे बीच नगद की जगह पेटीएम और गुगलपे चलन में आ गया है। छोटी-छोटी फूटकर दुकानों पर भी हमें ऑनलाईन लेनदेन देखने को मिलते हैं। सरकार ने कई छोटे बड़े क्रांतिकारी बदलाव कायम किये हैं। योगा, फीट इंडिया, पोषण अभियान को प्रारंभ कर समाज का हिस्सा बनाया है। स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये आयुष्मान जैसी योजनाओं को प्रारंभ किया है। कोरोना काल में हमारे पास साधन थे, जैसे वेंटीलेटर थे पर उनके चलाने वाले तकनीशियन नहीं थे। आज सरकार उस पर जोरों से काम कर रही है। आप सभी की आंखों के सामने हमारा देश आगे बढ़ रहा है। समाज में सात्विक आवाज बनने की सभी को जरूरत है। देश को समृद्ध , शक्तिशाली और एकजुट करने की जरूरत है। आने वाला समय भारत का होने वाला है। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया एवं आभार सांसद शंकर लालवानी ने व्यक्त किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com