कोरोना कर्फ्यू को लेकर सख्त हुए नियम, नहीं माने तो जेल में बितानी होगी रात

इंदौर, मध्यप्रदेश: अब शहर में कोरोना कर्फ्यू के नियम तोड़ने वालों को कुछ घंटे नहीं पूरी रात अस्थाई जेल में बिताना होगी, कलेक्टर सिंह का बयान।
कोरोना कर्फ्यू को लेकर सख्त हुए नियम
कोरोना कर्फ्यू को लेकर सख्त हुए नियमSocial Media

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर ने जहां चिंता बढ़ा दी है वहीं दूसरी तरफ संकट के माहौल में सरकार और प्रशासन सख्त कदम उठा रही है इस बीच ही अब शहर में कोरोना कर्फ्यू के नियम तोड़ने वालों को कुछ घंटे नहीं पूरी रात अस्थाई जेल में बिताना होगी। यह सख्त नियम की जानकारी जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने दी।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बयान देते हुए कही बात

इस संबंध में, इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने मीडिया के समक्ष बयान देते हुए कहा कि, अब जनता कर्फ्यू के नियमों को और भी सख्त किया जा रहा है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले पूरे 1 दिन के लिए अस्थाई जेल जाएंगे। जिसमें पहले केवल शाम तक के लिए उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा था। जहां यह सख्ती 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

बिना काम के घर से निकले लोगों पर हो रही कार्रवाई

इस संबंध में आगे कलेक्टर सिंह ने बताया कि, हर थाना क्षेत्र में इन्हें लेकर जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। बीते दिन भी बिना काम से कई लोग बाहर निकले थे उनकी गिरफ्तारी की गई हैं। जिसमें करीबन 226 लोगों को सिटी बसों से अस्थायी जेल भी भेज दिया था। कुछ लोगों से उठक-बैठक भी लगवाई। हालांकि रात में समझाइश देकर छोड़ दिया था। लेकिन नहीं मानने वालों पर यह नियम लागू रहेंगे। बता दें कि, महामारी कोरोना से स्थिति गंभीर है ऐसे में थोड़ी सी चूक भी खतरनाक साबित हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com