कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश किए जारी, आज से मिलेगी इंदौरियों को ये सभी रियायत

इंदौर, मध्यप्रदेश: अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर आदेश जारी किए गए हैं जिसके तहत आज 7 जून से किराना दुकानें खोलने समेत अन्य क्षेत्रों में छूट मिलेगी।
कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश किए जारी
कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश किए जारीSocial Media

इंदौर, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दूसरी लहर की रफ्तार जहां धीमी पड़ गई है वही अब प्रदेश के कई जिलों में आंशिक रियायत मिलने लगी है इसे लेकर ही इंदौर शहर में अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर आदेश जारी किए गए हैं जिसके तहत आज 7 जून से किराना दुकानें खोलने समेत अन्य क्षेत्रों में छूट मिलेगी।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत कही ये बात

इस संबंध में, बीते दिन रविवार शाम को कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में अनलॉक को लेकर निर्णय लिया गया जिसके बाद नई गाइडलाइन को लेकर आदेश जारी किए गए हैं।

इंदौरियों को इन क्षेत्रों में मिलेगी राहत

इस संबंध में बताते चलें कि, प्रशासन ने निर्णय के तहत नई गाइडलाइन जारी की है जिसके तहत-

किराना, ग्रॉसरी की दुकानें हफ्ते में 5 दिन खुल सकेंगी। दूध भी अब हफ्ते में 6 दिन मिल सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक मिल सकेगा। किराना दुकानों का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

नाइट कर्फ्यू का समय भी घटा दिया गया है। अब रात में 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

चोइथराम मंडी में केवल प्याज का विक्रय हो सकेगा। किराना की थोक दुकानें हफ्ते में 5 दिन सुबह 6 बजे से लेकर 5 बजे तक खुली रहेंगी। साथ ही शादियां 15 जून तक प्रतिबंधित रहेगी।

शॉपिंग मॉल समेत सार्वजनिक परिवहन रहेंगे बंद

इस संबंध में, आदेश के तहत अभी शॉपिंग मॉल, सार्वजनिक परिवहन, जिम को राहत नहीं दी गई है। इसके अलावा सीए, सीएस, टैक्स कंसल्टेंट्स, औद्योगिक इकाइयों, ट्रांसपोर्ट और गोडाउन सर्विसेज के ऑफिस को छूट दी गई है। वहीं नाई, हजाम भी घर जाकर सर्विस दे सकेंगे। बता दें कि, वीकैंड लॉकडाउन का समय भी बढ़ाया गया है। अब शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकैंड लॉकडाउन जारी रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com