कांग्रेस ने लगाया मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप
कांग्रेस ने लगाया मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोपसांकेतिक चित्र

Indore : कांग्रेस ने लगाया मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

इंदौर, मध्यप्रदेश : धन, बल के सहारे सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया। क्षेत्रीय रहवासियों को धमकाया, कई जगह मतदातों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए या विलोपित कर दिए गए।

इंदौर, मध्यप्रदेश। भाजपा ने छल बल और प्रशासन पर दबाव बनाकर कई जगहों पर मतदान प्रभावित करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया। उक्त जानकारी देते हुए इंदौर शहर के कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने धन बल के सहारे सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया। इंदौर नगर निगम चुनाव में अपनी अप्रत्याशित हार को देखते हुए कई वार्डो में भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने क्षेत्रीय रहवासियों को धमकाया। वहीं जिला प्रशासन पर दबाव बनाकर फर्जी मतदान करने का प्रयास भी किया है।

85 वार्डों की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी :

भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे और शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित ने कहा कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी की लोकप्रियता और नगर निकाय चुनाव को कांग्रेस के पक्ष में जाता देख भाजपा अपनी संभावित हार की बौखलाहट में लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करने में कही कोई कसर नही छोड़ रही है। पूरे 85 वार्डो में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। कई जगह मतदातों का नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये है या विलोपित कर दिये गये है। इसको लेकर मतदाता एक बूथ से दूसरे बूथ पर मतदान करने के लिये भटकते रहे। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए बी.एल.ओ द्वारा मतदाता पर्चियां नागरिकों को बांटने की जगह भाजपा प्रत्याशियों को दे दी, जिसका इस्तेमाल भाजपा उमीदवारों ने फर्जी मतदान करने में किया। इसे लेकर कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए मतदान अभिकर्ता द्वारा कड़ी आपत्ति ली गई।

मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास :

कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से कई वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों ने असामाजिक तत्वों को साथ रख मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब, साड़ी, बर्तन, राशन और नगद रुपये बांटे गए जिसको लेकर भी कांग्रेस द्वारा प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करवाई गई। अमित ने बताया आपत्ति दर्ज के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा कहीं कोई कार्यवाही नही की गई।

एक कार्यकर्ता को बना लिया बंधक :

उन्होंने बताया कई वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों पर पुलिस प्रशासन द्वारा चेकिंग की आड़ लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाया गया। बीती रात वार्ड क्रमांक 20 में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्वी अमित पटेल के समर्थकों को भाजपा के जीतू चौधरी ने असामाजिक तत्वों को साथ लेकर मारपीट की गई वही एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को भाजपा के चुनावी कार्यालय में बंधक बनालिया गया। जब इसकी सूचना अमित पटेल,चंद्रशेखर पटेल को लगी और वो भाजपा उम्मीदवार से बात करने उनके कार्यालय पर गये तो उनके साथ भी जीतू चौधरी और अन्य ने मारपीट की जिसकी रिपोर्ट लिखवाने हीरा नगर थाने पर गए जहां भी भाजपा विधायक के दबाव में उल्टा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की गई जिसकी कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आलोचना की।

मतदान केंद्र के अंदर जाकर की मारपीट :

अमित ने बताया कई जगह मतदान प्रभावित करने के उदेश्य भाजपा नेताओं ने फर्जी मतदान करने का प्रयास किया। वार्ड 69 में कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज की तो भाजपा के नगर उपाध्यक्ष और मालनी गौड़ के लड़के एकलव्य गौड़ ने मतदान केंद्र के अंदर जाकर मंडलम अध्यक्ष के साथ मारपीट की। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सरकार के दबाव में कोई कार्यवाही नहीं की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com