कृषि कानून को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यक्रम स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

इंदौर, मध्यप्रदेश: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में निकाली ट्रैक्टर रैली, कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की जनसभा में भारी जनसैलाब।
कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस का प्रदर्शनSocial Media

इंदौर, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच कांग्रेस किसानों के समर्थन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है, भोपाल के बाद आज कांग्रेस ने इंदौर के देपालपुर में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली, कांग्रेस की रैलियों में भारी जनसमर्थन उमड़ा।

बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं ट्रैक्टर चलाकर देपालपुर में किसान आंदोलन में शामिल हुए, कमलनाथ के साथ इस रैली में अरुण यादव, सज्जन वर्मा, मालवा निमाड़ क्षेत्र के कांग्रेस के सभी विधायकों बड़ी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

कमलनाथ ने ट्रैक्टर मार्च के दौरान कहा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार तीन कानूनों के जरिए कृषि क्षेत्र का निजीकरण करना चाहती है, कृषि कानूनों के कारण किसानों की हालत बदतर हो जाएगी जिससे देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी, जब तक किसानों की मांग नहीं मानी जाती कांग्रेस किसानों का समर्थन करती रहेगी।

आपको बताते चलें कि कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बड़ी रैली निकाली थी, आंदोलन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com