इंदौर : पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

इंदौर, मध्य प्रदेश : पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने शहर में अलग-अलग प्रदर्शन किए। कांग्रेस नेत्रियों सड़क पर ही चूल्हा जलाकर खाना पकाया।
पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्वि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्वि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने शहर में अलग-अलग प्रदर्शन किए। कांग्रेस नेत्रियों सड़क पर ही चूल्हा जलाकर खाना पकाया। युवा कांग्रेसी कार को धक्का लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन में शामिल 10 से ज्यादा कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शशि यादव ने परदेशीपुरा में महिलाओं की भीड़ के साथ सड़क पर तंबू लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेत्रियों ने सड़क पर लकड़ी के चूल्हे जलाए। आटा गूंथा और चूल्हे पर दाल बनाई। इस दौरान महिला नेत्रियों ने गैस सिलिंडर को माला पहना दी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ठीक इसी समय युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रमीज खान के साथ अन्य पदाधिकारियों ने ढक्कनवाला कुआं से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ नारे लिखी कारों को हाथों से धकेलते हुए कांग्रेस भीड़ भरी सड़क पर आगे बढ़ने लगे। इस दौरान नारेबाजी भी करते रहे। विरोध करते युवा कांग्रेसी आरएनटी मार्ग पर पहुंच गए। वहां से रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा तक विरोध जूलूस को ले जाने की घोषणा की। युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने गांधी प्रतिमा तक पहुंचने नहीं दिया। आरएनटी मार्ग पर ही पुलिस ने 15 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

महिलाओं ने बड़ी तादाद में पहुंचकर किया विरोध :

पेट्रोल-डीजल, रसाई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस नेत्री का बुधवार को प्रदर्शन किया। बड़ी तादाद में क्षेत्रीय महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ खुलकर विरोध दर्ज करवाया।

कोरोना काल में कई परिवारों पर रोजगार का संकट :

कोरोना काल मे कई परिवारों के सामने रोजगार का संकट गहरा गया है वहीं आमदनी में भी कटौती हो गयी है ,पर भाजपा सरकार को गरीब का चूल्हा नहीं दिख रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं। सोयाबीन का तेल 120 रुपए लीटर बिक रहा है तो वही दाल, शकर, चाय की पत्ती सहित कई खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे। परिवारों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। कर्जा ले लेकर परिवार चलाना पड़ रहा है। अच्छे दिनों का सपना दिखा कर हमारे बुरे हाल कर दिए हैं जो कुछ भी धन राशि जोड़कर बचा रखी था वो भी लॉक डाउन में खत्म हो गयी । कई महिलाओं ने कहा कि बच्चों की फीस और परिवार के भरण पोषण में घर के जेवर तक बिक गए हैं। फिर भी इस निर्दय सरकार को गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर तरस नहीं आ रहा है। भाजपा सरकार में हर तरफ लूट तंत्र चल रहा जो सीधे आम जनता की जेब पर डाका डाल रहे हैं। आम जनता के विरोध की आवाज़ को भी यह दबा रहे हैं।

भाजपा पर किया हमला :

महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र और लूट तंत्र जनता के सामने आ चुका है, हमारे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं के शामिल होने पर कहा कि आम जनता महँगाई के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है।

दो घंटे चला विरोध :

दो घण्टे तक चले विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने केन्द्र की भाजपा और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सांझा चूल्हे पर लकड़ियां जला कर रसोई पकाई। बड़ी संख्या में शामिल हुई महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

युवा कांग्रेसी गिरफ्तार :

पेट्रोल-डीजल, गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com