इंदौर: तेंदुए ने मचाया आतंक, रहवासी क्षेत्र में घुसकर 4 लोगों को किया घायल

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिंबोदी रहवासी क्षेत्र में घुसा तेंदुआ, तेंदुआ घुसने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
इंदौर: तेंदुए ने मचाया आतंक
इंदौर: तेंदुए ने मचाया आतंकSocial Media

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेशभर में जहां कोरोना का संकट जहां टलने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ इस बीच कई अप्रत्याशित घटनाएं तेजी से सामने आती जा रही हैं, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिंबोदी रहवासी क्षेत्र में घुसा तेंदुआ, तेंदुआ घुसने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

अचानक तेंदुए के आने से मचा हड़कंप :

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है, बता दें कि इंदौर के झाबुआ फार्म हॉउस से निकलकर आज सुबह तेंदुआ खंडवा रोड पर रिहायशी इलाके में घुसा गया है और एक परिवार पर किया हमला।

तेंदुए ने कुल चार लोगों पर किया हमला :

मिली जानकारी के अनुसार सुबह तेंदुआ लिंबोदी में रहने वाले खेमराज राठौर के घर में पीछे के रास्ते घुस गया, खेमराज की पत्नी तेंदुए को देखकर भागी तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, महिला को तेंदुए के दांत लगा दिए, जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने ऐसे ही कुल चार लोगों को घायल कर दिया है।

बता दें कि रहवासियों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास किया, वन विभाग की टीम ने इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया है। बताया जाता है कि रेस्क्यू टीम में शामिल वनकर्मी प्रकाश पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया है, तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश की जाल बिछाकर और ट्रैकुलाइज करके जा रही है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में वन विभाग की सतर्कता के बावजूद भी जानवरों द्वारा आमजनों पर हमले करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, इस संबंध में आपको बताते चलें कि, इस घटना की तरह पहले भी कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां जानवरों द्वारा किसी ना किसी का शिकार बनाया गया है। वहीं कई खबरें ऐसी भी सामने आई है जहां जानवर जंगल के अलावा शहर में विचरण करते पाया गया। वन विभाग द्वारा घटना के बाद साफयी दी जाती है कि, सुरक्षा इंतजाम रखे गए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com