Indore : जू में रखे पिंजरे से गायब हुआ तेंदुआ, मचा हड़कंप

इंदौर, मध्यप्रदेश : नवलखा स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्राहलय में बुरहानपुर के नेपानगर से पकड़कर लाया गया तेंदुआ पिंजरे से गायब हो गया है।
जू में रखे पिंजरे से गायब हुआ तेंदुआ, मचा हड़कंप
जू में रखे पिंजरे से गायब हुआ तेंदुआ, मचा हड़कंपRavi Verma

हाइलाइट्स :

  • वन विभाग की टीम ने शुरू किया सर्चिंग अभियान।

  • पुलिस भी क्षेत्र में अलर्ट हुई, जिम्मेदारों साधा मौन।

इंदौर, मध्यप्रदेश। नवलखा स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्राहलय में बुरहानपुर के नेपानगर से पकड़कर लाया गया तेंदुआ पिंजरे से गायब हो गया है। तेंदुआ जब चिड़ियाघर लाया गया था वो पिंजरे में था या नहीं, इसको लेकर रहस्य बना हुआ है, क्योंकि बारिश के कारण पिंजरे को त्रिपाल से ढंक दिया गया था और मिली जानकारी के मुताबिक रात्रि में जू में जिम्मेदारों ने त्रिपाल उठाकर देखा तक नहीं।

इस मामले में जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव सहित अन्य जिम्मेदार कोई भी जवाब देने से बचते नजर आए हैं। वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे जू के साथ ही आसपास सर्चिंग अभियान चल रहा है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग की सर्चिंग टीम भी मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पद चिह्न तलाश कर उसकी सर्चिंग कर रही है।

जू में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उन्हें भी खंगाला जा रहा है, फिलहाल तेंदुआ जू से भागकर किस ओर गया है इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि तेंदुए को बुधवार देर रात को ही नेपानगर से पकड़कर इंदौर जू लाया गया था। सूत्रों ने बताया कि बुधवार देर रात को बुरहानपुर वन विभाग के कर्मचारी इस तेंदुए को एक वाहन में रखे पिंजरे में लेकर इंदौर जू आए थे। क्योंकि रात में जू के ज्यादातर कर्मचारी जा चुके थे। पिंजरा तिरपाल से ढंका था इसलिए जू प्रभारी ने यह देखने की जहमत नहीं की कि पिंजरे में तेंदुआ है भी या नहीं। वन विभाग का एक कर्मचारी इस वाहन के साथ रात भर वहीं मौजूद था। सुबह जब पिंजरे को खोल कर देखा गया तब तेंदुआ पिंजरे से गायब था। इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है कि तेंदुआ रास्ते में ही पिंजरे से निकल गया या इंदौर जू से बाहर निकला है।

बुरहानपुर से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार कल नेपानगर के ग्राम डालमहू में एक मकान में रात में तेंदुआ घुस गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर में कोई नहीं था। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला पूरा गांव एकत्रित हो गया। उसकी दहाड़ से ग्रामीणों में खौफ का माहौल पैदा हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद रात करीब एक बजे तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया था। गनीमत रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से खेतों तेंदुआ दिखने की सूचना मिल रही थी। इसे लेकर वन विभाग भी सर्चिंग कर रहा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co