नगर निगम ने अवैध मकान पर चलाया बुलडोजर
नगर निगम ने अवैध मकान पर चलाया बुलडोजरSocial Media

इंदौर : भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने अवैध मकान पर चलाया बुलडोजर

मध्यप्रदेश के इंदौर में हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, जेसीबी और बुलडोजर लेकर पहुंची टीम ने अवैध निर्माण को गिराया।

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक तरफ जहां खतरनाक वायरस को रोकने के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश सरकार माफिया पर शिकंजा कसने के लिए सख्त कार्यवाही कर रही है। बता दें कि इंदौर में हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को जेसीबी और बुलडोजर लेकर पहुंची टीम ने गिराया।

मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर गांधीनगर के ओंकार मार्ग स्थित मकान के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। नगर निगम ने आज अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। टीम ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद की है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने रौब जमाकर दूसरे के खाली प्लाॅट पर बिल्डिंग खड़ी कर ली थी। इस पर निगम की टीम ने पुलिस-प्रशासन की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया।

पीड़ित ललित सिसोदिया ने बताया

गांधी नगर में ओमकार मार्ग पर स्थित उनके प्लाट पर किसी व्यक्ति ने राजनीतिक पावर दिखाते हुए अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया था। इस प्लाट पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर हाई कोर्ट ने 2010 में रोक लगा दी थी। मामले में थाने में शिकायत की थी। इसके बाद मेरी याचिका पर कोर्ट ने 2016 में अवैध निर्माण को ढहाने के आदेश दिए थे। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण को ढहाया गया। आज पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण को ढहाया गया। पीड़ित ने आज कि10 साल बाद आज मुझे न्याय मिला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com