पूर्व पार्षद को लोगों ने लौटाई मदद
पूर्व पार्षद को लोगों ने लौटाई मददSocial Media

पूर्व पार्षद को लोगों ने लौटाई मदद, सुनाई खरी-खोटी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में विधानसभा क्षेत्र पार्षद ने रामानंद नगर में 5-5 किलो आटे के पैकेट बंटवाए थे, भाजपा नेता को यह पैकेट वापस कर दिए गए।

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सब विधानसभा क्षेत्र क्रमांक.1 के वार्ड क्रमांक 5 के पूर्व भाजपा पार्षद ने रामानंद नगर में 5-5 किलो आटे के पैकेट बंटवाए गए थे। इससे लोग नाराज हो गए और भाजपा नेता को यह पैकेट वापस करते हुए कहा कि एक तो 50 दिन बाद आए हो और उस पर सरकारी राशन को पार्टी का बताकर बांट रहे हो। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

रामानंद नगर की एक गली में भाजपा के पूर्व पार्षद चौहान और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राशन सामग्री का वितरण किया था। पहले तो गली के सभी लोगों ने आटे के पैकेट ले लिए क्योंकि रहवासियों को लगा कि यह राशन प्रशासन द्वारा भेजा गया है, लेकिन जब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसे अपना और पार्टी का बताया गया तो लोग भड़क गए। लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि लॉकडाउन के 50 दिनों बाद यहां आ रहे हो, अब तक कहां गायब थे। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जो राशन वितरित किया जा रहा है उसे भाजपा के कार्यकर्ता अपना बताकर दे रहे हैं। गुस्से में लोगों ने अपना-अपना आटे का पैकेट ले जाकर गली के बाहर रख दिया और पूर्व पार्षद से उसे ले जाने के लिए कहा।

वहीं खजराना के मुस्लिम बहुल कई इलाकों में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया की तरफ से मदद पहुंची। विधायक के कार्यकर्ता लोगों के घरों तक पहुंचे और जानकारी ली कि किस-किस को मदद की जरूरत है, जिन्होंने मदद मांगी, उन्हें कच्चे राशन की किट दी गई। यह अलग बात है कि उसमें राशन बहुत कम था, लेकिन पहली बार महेंद्र हार्डिया के कार्यकर्ता मदद देने के लिए शालीमार कालोनी, सम्राट नगर, अशरफी नगर आदि क्षेत्र में पहुंचे और मदद मुहैया कराई।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co