प्रदेश में ठंड का कहर, रतलाम में पत्तियां हुई हिमाच्छादित

इंदौर, मध्यप्रदेश: एक ओर जहां बेमौसम बारिश ने प्रदेश के तापमान में ठंडक घोल दी, वहीं तापमान की गिरावट से लोग ठिठुर रहे हैं।
प्रदेश में ठंड का कहर
प्रदेश में ठंड का कहरDeepika Pal - RE

राज एक्सप्रेस। प्रदेश में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड ने जोर पकड़ लिया है जहां बेमौसम बारिश के बाद प्रदेश में ठंड ने दस्तक दी है वहीं तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठंड से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात का तापमान कम होता जा रहा है। वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में रात का पारा गिरकर 6.6 डिग्री तक पहुंचा तो वही रतलाम में पत्तियों पर बर्फ की परत जम गई।

शीतलहर के प्रकोप में प्रदेश :

प्रदेश के कई जिले में जहां शीतलहर का कहर लगातार जारी है वही इंदौर और राजधानी भोपाल में कल कोल्ड-डे घोषित रहा, ग्वालियर, जबलपुर समेत 12 जिलों में सबसे अधिक ठंड दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में अगले दो दिनों में कई हिस्सों में गलन भरी सर्दी जारी रहने के पूर्वानुमान जताए गए हैं। पिछले साल के ठंड के तापमान के मुकाबले इस साल रात में ठंड का तापमान लगातार कम हो रहा है रतलाम में न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री गिरकर 5.4 डिग्री पर पहुंच गया।

खेतो में जमी बर्फ की परत :

इस कड़ाके की ठंड के प्रकोप से सुबह से लेकर रात तक शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड रही, ठंड के चलते जहां लोग घर में दुबके रहे वहीं खेतों में चना और गेहूं की फसलों पर ओंस की बूंदें जम गई। इस प्रकार ओस के जमने से फसलों को नुकसान होने की आशंका रहती है।

मालवा और निमाड़ के क्षेत्र ठंड में जकड़े :

मौसम विभाग ने जहां दो- चार दिन ठंड के तापमान में कोई बदलाव ना आने के संकेत दिए हैं वहीं प्रदेश के मालवा और निमाड़ क्षेत्रों के जिलों में रात और दिन के पारे में गिरावट देखी जा रही है।

  • उज्जैन में भी शुक्रवार का दिन सीवियर कोल्ड-डे घोषित किया गया। रात के तापमान में 24 घंटों के भीतर 7.1 डिग्री की बड़ी गिरावट आने से ठंड के असर में अचानक से बढ़ोत्तरी हुई। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा, जोकि सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री कम है।

  • धार में तापमान 4.5 डिग्री कम होकर 7.7 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं दिन के तापमान में भी 2 डिग्री गिरावट आई है। आने वाले दिनों में मौसम और भी ठंडा होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापतान 22.4 व 7.7 डिग्री रहा। ऐसे में यह सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।

  • झाबुआ के ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। हवाओं का रुख बदलने से लोग ठिठुरने लगे हैं। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जाने की आशंका है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट आई।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com