शिवराज ने छात्राओं से संवाद किया और उनके बीच बैठकर किया भोजन
शिवराज ने छात्राओं से संवाद किया और उनके बीच बैठकर किया भोजनRaj Express

शिवराज ने छात्राओं से संवाद किया और उनके बीच बैठकर किया भोजन

शिवराज सिंह चौहान इंदौर के किला मैदान स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास पहुंचे। यहाँ उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना तथा उनका निराकरण किया।

इंदौर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर के किला मैदान स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास पहुंचे। यहाँ उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना तथा उनका निराकरण किया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के साथ भोजन भी किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान की पत्नी साधना सिंह, राज्य आपदा प्रबंधन समिति सदस्य डॉ. निशांत खरे सहित अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। छात्राओं ने छात्रावास में लाइब्रेरी, कम्प्यूटर और ऑनलाइन कोचिंग की आवश्यकता बताई। श्री चौहान ने अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए कि यहाँ लाइब्रेरी स्थापित की जाए। कम्प्यूटर की व्यवस्था की जाए। साथ ही ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।

श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि बेटी वरदान है। राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। अधिक से अधिक बेटियाँ शिक्षित हो इसके लिए कम्प्यूटर अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। सरकार द्वारा स्कूल जाने के लिए बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराई गई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उच्च शिक्षा में मदद के लिए गाँव की बेटी योजना चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार नए आश्रम और छात्रावास खोले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कन्याओं के विवाह की व्यवस्था भी की गई है। बेटियों को रोजगार देने की व्यवस्था भी सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लेकर शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत तथा पुलिस में 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। कन्या छात्रावास में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com