महिला मित्र से द्वेष निकालने फर्जी आई डी पर किये अश्लील पोस्ट

इंदौर, मध्यप्रदेश : फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है, दरअसल हाल ही में एक ऐसा ही मामला इंदौर से सामने आया है।
फर्जी आई डी
फर्जी आई डीSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो एक तरह का साइबर अपराध ही है। दरअसल हाल ही में एक ऐसा ही मामला इंदौर से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर महिला की अश्लील फोटो पोस्ट करके उस पर कमेंट्स करने वाले आरोपी को राज्य साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भंवरकुआं इलाके में एडविस्टा नाम से कोचिंग क्लासेस संचालित करता है। आरोपी ने राजसिंह के नाम से अकाउंट बनाया था। उस पर उसने महिला मित्र के अश्लील फोटो डाले थे। आरोपी ने महिला को परेशान करने के लिए उसके मोबाइल नंबर भी पोस्ट किए थे।

जानकारी के अनुसार दोनो की दो साल की दोस्ती रही है, लेकिन महिला कुछ दिनों से किसी और से बात करने लगी थी। इसलिए उसे बदनाम व परेशान करने के लिए आरोपी ने ऐसा किया। साइबर सेल ने युवक को फर्जी प्रोफाइल बनाने और उसे कॉल गर्ल के रूप में लेबल करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार मई में एक शिकायत मिली थी कि, किसी ने राजसिंह नाम से उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर उनकी प्रोफाइल बनाई। प्रोफ़ाइल में उसका मोबाइल नंबर था और उसे कॉल गर्ल के रूप में दर्शाया गया था। प्रोफ़ाइल को सोशल मीडिया में अपलोड किया गया था।

एसपी (साइबर सेल) जितेंद्र सिंह के अनुसार,

पुलिस के मुताबिक राजस्थान का पंकज नेहरा फर्जी अकाउंट का संचालन कर रहा था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह पीड़िता को पिछले दो सालों से जानता था। पहले वह उसके साथ रिश्ते में थी, लेकिन बाद में वह किसी और के साथ बात करने लगी।

आरोपी पंकज नेहरा ने पुलिस को बताया, "मैं उससे बदला लेना चाहता था और इसीलिए मैंने उसे बदनाम करने के लिए उसकी फर्जी प्रोफाइल बनाई।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com