इंदौर : 15वीं बटालियन के आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात

इंदौर,मध्यप्रदेश: आज यानि गुरुवार को 15वीं बटालियन के आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी, जांच में जुटी पुलिस।
15वीं बटालियन के आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
15वीं बटालियन के आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जानSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल के बीच कई अप्रत्याशित घटनाओं के साथ आत्महत्या की खबरें भी सामने आती जा रही हैं, इस बीच ही आज यानि गुरुवार को 15वीं बटालियन के आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस द्वारा घटना पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के क्षेत्र से एक आरक्षक द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जिसमें आज गुरुवार को परिजन उठे और कमरे में गए और देखा तो आरक्षक पंखे पर लटक रहा था। बताया जा रहा है कि, मृतक धीरेंद्र पिता लाल सिंह दिवाकर ( 32 साल) 15वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया।

कारणों की जांच में जुटी पुलिस
कारणों की जांच में जुटी पुलिसSyed Dabeer Hussain - RE

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

इस संबंध में, सदर बाजार थाने के एसआई अजय कुमार मारको ने बताया कि, पांच दिन पहले मृतक धीरेंद्र की पत्नी मायके गई थी। पत्नी के जाने के बाद वह अपने माता-पिता और भाई के पास रहने प्रथम वाहिनी में आ गया था। शुरुआती जांच में मृतक के शराब का सेवन करने की जानकारी मिली है। मामले में पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है जिन्होंने कारण नहीं बताया है। वहीं कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा मोबाइल जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co