इंदौर : शादी के चार माह बाद ही लगा ली फांसी

इंदौर, मध्य प्रदेश : छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जांच और पति के बयान से ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
शादी के चार माह बाद ही लगा ली फांसी
शादी के चार माह बाद ही लगा ली फांसीPriyanka Yadav - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता तब चला, जब पड़ोसन चाय के लिए बुलाने पहुंची तो वह फंदे पर लटकी मिली। बताया जाता है कि मृतका की चार माह पहले ही शादी हुई थी। वह ससुराल वालों से अलग पति के साथ रहती थी।

घटना का विवरण :

घटना समाजवाद इंदिरा नगर की है। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम जमना पति गजेंद्र है। उसने बुधवार शाम को अपने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी तो पड़ोस में रहने वाली एक महिला चाय के लिए उसे बुलाने पहुंची थी। दो-तीन बार उसने आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर वह चली गई और थोड़ी देर बाद फिर से पहुंची थी। इस बार भी कमरे से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो जमना फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इस पर उसने आसपास के लोगों को बताया व पुलिस और उसके पति गजेंद्र को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले में जांच की तो पता चला कि मूल रूप से भोपाल की रहने वाली मृतका का विवाह करीब चार माह पहले ही हुआ था। उसका ससुराल एरोड्रम थाना क्षेत्र में है। पति गजेंद्र प्रिटिंग प्रेस में काम करता है। वह कल काम पर चला गया था और जमना घर में अकेली थी। उसके कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड आदि नहीं मिला है। इसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि जांच और पति के बयान से ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

22 साल की युवती ने दी जान :

उधर हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने बुधवार सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम अंजू पिता हीरालाल रेसवाल (22) नि. 20, पुराना गौरी नगर सेंट पलोटी स्कूल के पास है। आज सुबह साढ़े बारह थाने पर सूचना मिली थी, इस पर पहुंचे जवानों ने शव पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतका का भाई सुरेश रेसवाल आटो चालक है। उसने बताया कि अंजू ने यह कदम क्यों उठा लिया, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ साल की बालिका की संदिग्ध मौत :

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक डेढ़ साल की बालिका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह घर में खेल रही थी। इस दौरान अचानक गिरी तो फिर उठी ही नहीं। जानकारी के अनुसार ऋषि पैलेस कालोनी में रहने वाले संजय की चार बेटियां है। कल घर में सबसे छोटी डेढ़ साल की बेटी श्रेया खेल रही थी। इस दौरान अचानक वह गिर गई। इसके बाद उठी ही नहीं। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com