जबलपुर : बरगी से कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली

जबलपुर के बरगी विधायक संजय यादव के बड़े बेटे ने आज यानी गुरुवार को खुदकुशी कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, विधायक संजय यादव के बड़े बेटे वैभव यादव उर्फ विभु ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
जबलपुर : बरगी से कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली
जबलपुर : बरगी से कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोलीSocial Media

जबलपुर, मध्य प्रदेश। आज देश में कोरोना से जान जाने वालों का आंकड़ा पहले ही बहुत बढ़ चुका है। ऐसे में देश में कई जानें एक्सीडेंट और सड़क हादसों के चलते चली जाती हैं। वहीं, इन सब के बाद कुछ लोग खुदकुशी करके अपनी जान दे देते हैं। ऐसा ही कुछ जबलपुर में बरगी विधायक संजय यादव के बड़े बेटे ने किया। जी हां, बरगी विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

खुद को गोली मारकर की आत्महत्या :

दरअसल, आजकल देश के युवाओं में आत्महत्या करने की दर बहुत तेजी से बढ़ रही है। आजकल के युवा में ऐसे हादसे होना आम बात इसलिए हो गया है क्योंकि, वे छोटी-छोटी बातों को लेकर मन से लगा कर बैठ जाते हैं और अपनी जान दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है। इस मामले के तहत जबलपुर के बरगी विधायक संजय यादव के 17 वर्षीय बड़े बेटे ने आज यानी गुरुवार को खुदखुशी कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के विधायक संजय यादव के बड़े बेटे वैभव यादव उर्फ विभु ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

सुसाइड नोट हुआ बरामद :

बरगी विधायक संजय यादव के बड़े बेटे वैभव यादव के खुद को गोली मारने की खबर जब परिजनों को लगी तब वह उसे तुरंत गंभीर हालत में भंडारी अस्पताल ले गए और वहां भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैभव ने खुद को कनपटी पर गोली मारी थी। हालांकि, उसने खुदकुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसपर उसने अपने पापा और मम्मी को अच्छा बताते हुए सुसाइड करने पीछे किसी के जिम्मेदार न होने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। बताते चलें, संजय यादव जबलपुर के बरगी विधानसभा के कांग्रेस के विधायक हैं। उनके बड़े बेटे के आत्महत्या करने से आसपास के एरिये में सनसनी फैल गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com