जमीनी विवाद
जमीनी विवादSocial Media

जबलपुर: जमीनी विवाद पर कांग्रेस नेता की हत्या, कई घायल

जबलपुर, मध्यप्रदेश : जबलपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर हुआ हंगामा, मामला इतना बढ़ गया की इस विवाद में कांग्रेस नेता पर चली गोली।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर हुआ हंगामा, मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गोली चल गई। इस विवाद में सगे चाचा-भतीजे ने कांग्रेस नेता (भरत कुशवाहा) के सिर में गोली चला दी जिससे भरत की मौत हो गई।

जमीनी विवाद में कई लोगों के घायल होने की खबर

मध्यप्रदेश के जबलपुर में जमीनी विवाद पर कांग्रेस नेता की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना में हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला

घटना के संबंध में बताया गया है कि, ये घटना गोहलपुर थानांतर्गत अमखेरा बस्ती की है जहा 8 हजार वर्गफीट जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बहस थी। सुबह 10 बजे के लगभग कांग्रेस नेता (भरत कुशवाहा) घर पर मौजूद थे, तभी उनके चाचा (राजाराम) अपने बेटे संदीप के साथ पहुंचे और भरत कुशवाहा के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी, कांग्रेस नेता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजाराम को हिरासत में ले लिया है और इस मामले पर कार्रवाई जारी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com