पूर्व विधायक रामकुमार पटेल का निधन, मप्र के इन नेताओं ने जताया दुख

जबलपुर, मध्यप्रदेश। प्रदेश के जबलपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, अब पूर्व विधायक रामकुमार पटेल का निधन हो गया है।
पूर्व विधायक रामकुमार पटेल का निधन
पूर्व विधायक रामकुमार पटेल का निधनSocial Media

जबलपुर, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं, वही इस संकटकाल के बीच मौत की खबरें भी तेजी से सामने आ रही हैं। अब मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री और पूर्व विधायक रामकुमार पटेल का निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक रामकुमार पटेल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इसी दौरान इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बता दें कि पूर्व विधायक नवीन विद्या भवन के शिक्षक भी थे, मिली जानकारी के मुताबिक रामकुमार पटेल कटंगी मझौली विधानसभा से विधायक रह चुके थे वहीं वे दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे है। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम मुर्रई में होगा।

पूर्व विधायक के निधन पर वीडी समेत इन नेताओं ने जताया शोक

भाजपा विधायक अजय ने ट्वीट कर लिखा-

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री और मझौली विधानसभा के पूर्व विधायक सरल सहज भाई रामकुमार पटेल का आज प्रातः परलोकगमन हो गया है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे। परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने की क्षमता दे।

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा-

मध्यप्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री और मझौली विधानसभा से पूर्व विधायक श्री रामकुमार पटेल जी के निधन का शोक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकमय परिजनों को इस दुःखद घड़ी में आत्मबल प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!!

कमल पटेल ने ट्वीट कर कहा-

मध्यप्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री और मझौली विधानसभा से पूर्व विधायक श्री रामकुमार पटेल जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को दुःख की इस घड़ी में संबल दें, ॐ शांति शांति!

आपको बताते चलें कि आज मध्यप्रदेश में मालवा क्षेत्र के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बघेल और महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। बघेल दिग्विजय सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे। इधर, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री और मझौली विधानसभा के पूर्व विधायक रामकुमार पटेल का भी निधन हो गया, इससे पहले आलीराजपुर जिले से विधायक कलावती भूरिया और देवास की पहली महापौर की भी मौत हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com