जबलपुर: पुलिस हिरासत में बदमाश ने खुद को मारी गोली, मौत
जबलपुर: पुलिस हिरासत में बदमाश ने खुद को मारी गोली, मौतSocial Media

जबलपुर: पुलिस हिरासत में बदमाश ने खुद को मारी गोली, मौत

जबलपुर, मध्यप्रदेश :हनुमानताल थानांतर्गत 3 हजार रुपये के फरार ईनामी आरोपी शुभम बागरी ने खुद को गोली मार ली।

जबलपुर, मध्यप्रदेश: हनुमानताल थानांतर्गत 3 हजार रुपये के फरार ईनामी आरोपी शुभम बागरी पिता राजा राम बागरी ने उस समय खुद को उस समय गोली मार ली जब वह पुलिस के साथ एक मकान में छिपाये गये अवैघ हथियारों की तस्दीक के लिये सिविल लाइन थाने के समीप पहुंचा था। आरोपी की देर रात उपचार दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं आईजी भगवत सिंह चौहान ने गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिस कर्मियों को तत्कााल संस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरार ईनामी आरोपी शुभम बागरी पिता राजा राम बागरी उम्र 25 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास थाना हनुमानताल के बारे में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर कार्यालय में कार्यरत सायबर टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार ईनामी आरोपी शुभम बागरी थाना विजय नगर अन्तर्गत कचनार सिटी में घूम रहा है। सूचना पर सायबर टीम के सहायक उप निरीक्षक कपूर सिंह, सहायक उप निरीक्षक विशाल सिंह, आरक्षक अमित पटेल, राजेश पाण्डे, नितिन कुशवाहा कचनार सिटी पहुंचे एवं पतासाजी करते हुये शुभम बागरी को पकड़कर फोर व्हीलर वाहन में बैठाकर थाना हनुमानताल ला रहे थे। पुलिस ने बताया कि सायबर टीम को शुभम के पास अवैध हथियार होने की सूचना थी। जिसके सम्बंध में वाहन में ही पूछताछ के दौरान शुभम बागरी ने सायबर टीम को बताया कि सिविल लाईन क्षेत्र में एक खंडरहरनुमा बंगले में उसने हथियार छिपा रखा है। जिसकी तस्दीक हेतु टीम शुभम बागरी को सिविल लाईन थाने लेकर पहुंची। सिविल लाईन थाने के बाहर सायबर टीम का स्टाफ चार पहिया वाहन से उतर रहा था। तभी शुभम बागरी ने बदन में छिपाकर रखी हुई खुद की पिस्टल से स्वयं के सिर में गोली मार ली, सायबर की टीम तत्काल घायल शुभम बागरी को लेकर सिटी अस्पताल पहुंची, जिसे भर्ती कर लिया गया, जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक शुभम बागरी के खिलाफ थाना हनुमानताल में उक्त प्रकरण के अलावा 4 प्रकरण हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट के पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है।

5 पुलिस कर्मी संस्पेंड-

आईजी भगवत सिंह चौहान ने प्रथम दृष्टया गिरफ्तारी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर सायबर टीम के सहायक उप निरीक्षक कपूर सिंह, सहायक उप निरीक्षक विशाल सिंह, आरक्षक अमित पटेल, राजेश पाण्डे, नितिन कुशवाहा को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच एएसपी संजीव उइके को सौंपी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com