शादी के बहकावे में आई लड़की, दुष्कर्म के बाद कराया मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
शादी के बहकावे में आई लड़की
शादी के बहकावे में आई लड़कीSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पहले युवती को शादी का झांसा दिया और फिर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह मामला जबलपुर का है। सन 2017 में जबलपुर के रांझी क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती का उदय नगर के रहने वाले एक युवक से परिचय हुआ था। फिर दोनों में लगातार बातचीत होती रही। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। युवक ने पहले युवती को शादी का झांसा दिया और फिर उसे यहां-वहां घुमाता रहा।

शादी का झांसा देकर युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

युवक ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवक युवती को घूमने के लिए घमापुर क्षेत्र में एक किराये के मकान में ले गया और 15 दिन तक बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता द्वारा शिकायत किए जाने की बात पर आरोपी द्वारा उसके साथ शादी किए जाने का प्रलोभन दिया गया।

पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोेर्ट

बाद में आरोपी शादी करने की बात से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसके बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। इस मामले पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम देने की आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया पुलिस ने धमकाने एवं दुष्कर्म किए जाने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com