झुलसे कर्मचारी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
झुलसे कर्मचारी ने उपचार के दौरान तोड़ा दमSocial Media

Jabalpur: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ था विस्फोट, झुलसे कर्मचारी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

जबलपुर, मध्यप्रदेश। बीते दिनों फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई कर्मचारी घायल हो गए थे, जिसके बाद आज एक कर्मचारी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम दिया।

जबलपुर, मध्यप्रदेश। बीते दिनों मध्यप्रदेश के जबलपुर के खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इस फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कर्मचारी नंद कुमार सोनी घायल हो गए थे जिसके बाद से उनका इलाज मुंबई में चल रहा था। वही, आज कर्मचारी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम दिया है।

झुलसे कर्मचारी की हुई मौत:

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कई कर्मचारी झुलसे, जिनका इलाज जबलपुर मे किया गया, पर कर्मचारी नंद कुमार सोनी के 60% तक झुलस जाने के चलते फैक्ट्री प्रबंधन ने एयर एंबुलेंस से उन्हें मुंबई भेजा था। ऑपरेशन के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था, आखिरकार आज मुंबई के नेशनल बर्न यूनिट हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

गुरुवार को इस फैक्ट्री में हुआ था विस्फोट

जबलपुर की इस फैक्ट्री में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया था, बताया जा रहा था कि फैक्ट्री में धमाके के साथ आग लगी थी, जिसकी वजह से वहां काम कर रहे कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। इस फैक्ट्री में भारतीय सेना के लिए घातक हथियार बनाए जाते हैं, प्रोडक्शन के दौरान ये हादसा हो गया था।

अधिकारियों का कहना-

इस मामले में खमरिया फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना था कि हादसे की जांच कराई जाएगी। वही, इस फैक्ट्री में लगातार हो रहे हादसे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के रख रखाव पर कई सवाल खड़े कर रहे है। यह हादसा पहली बार नहीं हुआ है, इसके पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हुए हैं, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी जान तक गवाई है।

बताते चलें कि, आए दिन कहीं न कहीं से कुछ अनहोनी की खबर सामने आ ही रही हैं। इस बीच आग लगने की घटना तेजी से बढ़ रही है। बीते दिनों ही देवास में भयावह हादसा हुआ था, यहां इंदौर के रहने वाले दंपती की चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई थी, हादसे में महिला जिंदा जल गई थी । वहीं, पति भी गंभीर रूप से झुलस गया, उसे इंदौर रेफर किया गया।

झुलसे कर्मचारी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
भयावह हादसा: चलती कार में अचानक लगी आग में जिंदा जली इंदौर की महिला, पति बुरी तरह झुलसा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co