जोरदार रहा साल 2020 के स्वागत के लिए 'जश्न-ए-भाेपाल' कार्यक्रम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साल 2020 के स्वागत के लिए बाेट क्लब पर मंगलवार रात 'जश्न-ए-भाेपाल' कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विकास निगम और संस्कृति विभाग द्वारा कराया गया जानिए क्या रहा खास...
जोरदार रहा साल 2020 के स्वागत के लिए 'जश्न-ए-भाेपाल' कार्यक्रम
जोरदार रहा साल 2020 के स्वागत के लिए 'जश्न-ए-भाेपाल' कार्यक्रम Social Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की फिजाओं में मंगलवार की शाम नव वर्ष के खुशनुमा रंग घुल गए और युवाओं ने इसका खूब आंनद उठाया। ये समा था बोट क्लब पर आयोजित जश्न-ए-भोपाल कार्यक्रम का। मप्र पर्यटन बोर्ड, नगर निगम और संस्कृति विभाग के इस कार्यक्रम में लोगों ने अलग अंदाज में वर्ष 2019 को अलविदा और 2020 का स्वागत किया। तालाब के ऊपर बने फ्लोटिंग स्टेज पर थिरकते डांसर्स और एक के बाद एक होती बैंड परफॉर्मेंस ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में अग्नि बैंड की रॉकिंग परफॉर्मेंस और जैनिथ डांस ग्रुप की प्रस्तुति हुई। रात 12 बजे नए साल का स्वागत रंगारंग आतिशबाजी से किया गया। इस अवसर पर राजधानी के युवा समेत शहर के समस्त लोग एवं शासन के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने इस कार्यक्रम का लुप्त उठाया।

जश्न-ए-भाेपाल की शुरुआत डांस परफॉर्मेंस से हुई। जिसमें दिल्ली के जैनिथ ग्रुप के करीब 30 कलाकारों ने सूरज कटोछ के निर्देशन में डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। इसकी शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। जिसमें जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति…, देवा श्रीगणेशा… जैसे साॅन्ग्स पर मॉर्डन स्टाइल डांस पेश किया। इसके बाद आजा-आजा मैं हूं प्यार तेरा..., बचना है हसीनों लो मैं आ गया…, दुश्मन के छक्के छुड़ा दे हम इंडिया वाले…, जय हो के गीत के साथ भारत माता का उद्घोष हुआ। वहीं मंगाेलिया से आईं दो कलाकारों ने कॉन्टोरसन डांस पेश किया।

इसमें कलाकारों ने म्यूजिक पर शरीर के अंगों की लाेच से कुछ स्टेप्स बहुत खूबसूरती के साथ पेश किए। इसके बाद बड़े ड्रम के अंदर एलईडी लाइट लगाकर डांस किया। इस दौरान 15 मिनट का डांस एक्ट भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें सूफियाना डांस की प्रस्तुति दी गई। इस एक्ट में दीवानी मस्तानी…, मोहे रंग दो लाल… और ख्वाजा मेरे ख्वाजा... जैसे साॅन्ग्स पर डांस पेश किया। डांस परफॉर्मेंस के बाद अग्नि बैंड की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने सभी काे झूमने का माैका दिया। इस परफॉर्मेंस को युवाओं द्वारा बहुत पसंद भी किया गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com