भोपाल : जवान ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर कर ली खुदखुशी

मंगलवार को देर रात एक आत्महत्या का मामला राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र स्थित संत हिरदाराम नगर से सामने आया है। इस मामले के तहत एक जवान ने फांसी लगा ली। जवान का शव रूम में पंखे से लटका पाया गया।
भोपाल : जवान ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर कर ली खुदखुशी
भोपाल : जवान ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर कर ली खुदखुशी Syed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्य प्रदेश। देश में बढ़ते सड़क हादसों के मामलों के बीच ही आत्महत्या जैसी घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों में आत्महत्या करने से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। वहीं, बीती रात मंगलवार को देर रात एक आत्महत्या का मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र स्थित संत हिरदाराम नगर से सामने आया है। इस मामले के तहत एक जवान ने फांसी लगा ली। जवान का शव रूम में पंखे से लटका पाया गया।

बैरागढ़ क्षेत्र से सामने आया आत्महत्या का मामला :

दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि, हमें कुछ समझ नहीं आता है। हम अपनी ज़िंदगी से बहुत हारे हुए महसूस करते है और हमारा मन करता है अब जीने के लिए कुछ नहीं बचा है और फिर मौत को गले लगाने के इरादे से आत्महत्या करने का मन बना लेते है। ऐसे में लोग जल्दबाजी में अपनी जान से हाथ धो बैठते है। जो कि, बिलकुल गलत है, लेकिन ऐसा कई लोग करते है। इसी कड़ी में अब भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र के संत हिरदाराम नगर नाम के एक इलाके से एक मामला सामने आया है। इस मामले के तहत एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जवान का शव अपने ही घर में पंखे पर लटका पाया गया। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। इस मामले के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस को दी गई जानकारी :

बताते चलें, इस मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई तब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि, 'यह जवान सिक्किम में पदस्थ है और छुट्टियां लेकर अपने घर बैरागढ़ लौटा था। इस जवान की पहचान रेमसिंह कुकी के नाम से हुई है। जो कि, शराब का सेवन करने का आदि था। जवान मूलतः त्रिपुरा का रहने वाला है बच्चो की पढ़ाई के लिए परिवार यहीं किराए से रहता था। मंगलवार की शाम को जवान अपने ही घर में फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। हालांकि, जवान ने कोई सुसाइट नोट नहीं छोड़ा है। इसलिए अब तक फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल सका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com