टूटे पोल की शिकायत कर रहा था कृषक
टूटे पोल की शिकायत कर रहा था कृषकAfsar Khan

उमरिया : अन्नदाताओं को खुलेआम गालियां देते हैं विद्युत विभाग के जेई

उमरिया, मध्य प्रदेश : किसान ने बिजली समस्या बताई तो, साहब ने फोन पर लगा दी गालियों की बौछार, सोशल मीडिया में कृषक और जेई की ऑडियो क्लिप हो रही वॉयरल।

उमरिया, मध्य प्रदेश। चंदिया तहसील के कौड़िया-सलैया में रहने वाले किसान भोला गुप्ता के साथ विद्युत विभाग के जेई मनोज दुबे ने फोन पर अभद्र गालियों का इस्तेमाल करते हुए औकात दिखाने की बात तक कह डाली। पूरे घटना क्रम का ऑडियो सोशल मीडिया में वॉयरल हो रहा है। प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन की किरकिरी भी कथित अधिकारी की कार्यप्रणाली के चलते हो रही है, वहीं चंदिया सहित आस-पास के क्षेत्र में विद्युत विभाग सहित जिला प्रशासन के खिलाफ किसानों में आक्रोष भी देखने को मिल रहा है। खेती के सीजन में किसानों की बिजली समस्या बताने पर गालियां बकी जा रही हैं।

15 दिन से टूटा पोल :

कौड़िया और सलैया के बीच 11 केवी की लाईन का पोल 15 दिन पहले टूट गया था, जिसके चलते किसानों के खेत में विद्युत नहीं पहुंच पा रही थी। पोल टूट जाने से क्षेत्र के 70 से 80 किसान प्रभावित थे, कई बार कर्मचारियों और अधिकारियों को इस बारे में शिकायत भी की गई, इतना ही नहीं जिला मुख्यालय तक भी मामला पहुंचा, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जब कृषक भोला गुप्ता ने चंदिया में पदस्थ जेई मनोज दुबे से फोन में समस्या बतानी चाही तो, उन्होंने कृषक को अभद्र गाली देते हुए औकात दिखाने तक की बातें कह डाली।

खड़ी फसल हो सकती है बर्बाद :

धान की खड़ी फसल किसानों के लिए बिजली न मिलने के चलते चिंता खड़ी कर रही है। एक ओर प्रदेश सरकार किसानों के हितैषी होने का दावा कर रही है, लेकिन विद्युत विभाग में बैठे अधिकारियों की कार्य प्रणाली के चलते शासन की मंशा पर भी पानी फिर रहा है, वहीं इतना सबकुछ हो जाने के बावजूद अधिकारी नोटिस देने तक ही सीमित रह गये हैं। जल्द ही अगर विद्युत व्यवस्था पर सुधार नहीं किया गया तो, किसानों को बर्बादी का मुंह भी देखना पड़ सकता है।

इनका कहना है :

मामला सामने आने के बाद जेई मनोज दुबे को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, जवाब आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

एस.के. नामदेव, कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग, उमरिया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com