झाबुआ उपचुनाव : कांग्रेस के हाथ झाबुआ की डोर 27 हजार से जीत दर्ज

कांग्रेस के हाथ झाबुआ की डोर 27 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज, प्रदेश में हुए झाबुआ उपचुनाव के मतपत्रों की आज गिनती चल रही थी, जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पहले राउंड से ही आगे।
झाबुआ उपचुनाव 2019
झाबुआ उपचुनाव 2019Social Media

राज एक्सप्रेस। झाबुआ में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के भानु भूरिया को करीब 27 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। इस जीत से कांग्रेस में जश्न का माहौल है वहीं भोपाल पार्टी मुख्यालय में नेताओं द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाई जा रही है। वहीं इस उपचुनाव से विधानसभा में कांग्रेस को और मजबूती प्राप्त हुई है। झाबुआ से कांग्रेस की और से कांतिलाल के 11वें विधायक बनते ही 230 विधायकों वाली मध्यप्रदेश सरकार में अब कांग्रेस के 115 विधायक हो गए हैं। कांतिलाल ने भाजपा के भानु भूरिया काे 27942 मताें से पराजित किया। कांग्रेस काे 95989 मत मिले, जबकि भानु काे 68047 लाेगाें ने वाेट किया।

कांग्रेस की लीड 27 हजार के पार , अब जीत की घोषणा का इंतज़ार

झाबुआ में मिली बढ़त को देख भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओ में जश्न का माहौल है, वहीं कार्यकर्ताओं ने जश्न मानते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

प्रदेश के झाबुआ उपचुनाव में कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला आज हाे जाएगा। पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतों की गिनती चल रही सबसे पहले डाकमत पत्रों की गिनती हुई, इसके बाद ईवीएम खुलीं। सुबह 9 बजे पहले राउंड का रुझान आया, जिसमें कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया भाजपा के भानु भूनिया से आगे निकल गए, इसके बाद से लगातार आगे चले।

यहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 3 सभाएं कीं। 12 से ज्यादा मंत्रियों को कांग्रेस से चुनाव प्रचार में उतारा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 7 दिन प्रचार किया।

62.01 प्रतिशत मतदान हुआ था :

21 अक्टूबर को झाबुआ में उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इस बाद 62.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। हालांकि, नवंबर 2018 के विधानसभा चुनाव से 2.54% कम वोट डले। यहां चुनावी मैदान में 5 प्रत्याशी हैं। इनमें कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया, भाजपा से भानु भूरिया के अलावा तीन निर्दलीय भाजपा के बागी कल्याणसिंह डामोर, नीलेश डामोर और रामेश्वर सिंगाड़ मैदान में हैं।

अभी तक के आंकड़े :

राउंड 01

कांग्रेस : 3962

भाजपा : 3891

राउंड 02

कांग्रेस : 8482

भाजपा : 8008

राउंड 03

कांग्रेस : 12583

भाजपा : 11299

राउंड 04

कांग्रेस : 16523

भाजपा : 14521

राउंड 05

कांग्रेस : 21141

भाजपा : 16890

राउंड 06

कांग्रेस : 24406

भाजपा : 19651

राउंड 07

कांग्रेस : 27603

भाजपा : 23552

राउंड 08

कांग्रेस : 31111

भाजपा : 26514

राउंड 09

कांग्रेस : 35969

भाजपा : 28782

राउंड 10

कांग्रेस : 40084

भाजपा : 31135

राउंड 11

कांग्रेस : 43492

भाजपा : 34562

राउंड 12

कांग्रेस : 47786

भाजपा : 37136

राउंड 13

कांग्रेस : 51756

भाजपा : 39249

राउंड 14

कांग्रेस : 55922

भाजपा : 41323

राउंड 15

कांग्रेस : 59053

भाजपा : 44063

राउंड 16

कांग्रेस : 62233

भाजपा : 46360

राउंड 17

कांग्रेस : 65970

भाजपा : 48883

राउंड 18

कांग्रेस : 68620

भाजपा : 51455

राउंड 19

कांग्रेस : 72051

भाजपा : 53420

राउंड 20

कांग्रेस : 75482

भाजपा : 55242

राउंड 21

कांग्रेस : 79340

भाजपा : 58461

राउंड 22

कांग्रेस : 82835

भाजपा : 60725

राउंड 23

कांग्रेस : 86671

भाजपा : 63206

राउंड 24

कांग्रेस : 89945

भाजपा : 64714

राउंड 25

कांग्रेस : 93587

भाजपा : 67053

राउंड 26

कांग्रेस : 95989

भाजपा : 68047

डाक मतपत्र

कांग्रेस : 166

भाजपा : 304

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलिग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलिग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com