भोपाल : चौथे दिन भी जारी रही जूडा की हड़ताल
भोपाल : चौथे दिन भी जारी रही जूडा की हड़तालSocial Media

भोपाल में चौथे दिन भी जूडा की हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल में आज जूडा हड़ताल का चौथा दिन है, भोपाल में नीट पीजी की काउंसलिंग जल्द कराने सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर जूडा की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल सहित पूरे प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की लगातार हड़ताल जारी है। भोपाल में आज जूडा हड़ताल का चौथा दिन है। बता दें मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नीट पीजी की काउंसलिंग जल्द कराने सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों (जूडा) की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

गांधी मेडिकल कॉलेज के जूडा अध्यक्ष डॉ अमित ने बताया

नीट पीजी की काउंसलिंग जल्द कराने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि जूडा ने पीजी प्रथम वर्ष के जूनियर डाक्टरों के आने तक उनकी जगह मेडिकल आफिसर या जूनियर रेजीडेंट्स पदस्थ करने की मांग की है। लेकिन इस पर अभी तक सहमति नहीं बन पायी है। डॉक्टर उनकी इस हड़ताल का प्रदेश के सभी छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों का समर्थन प्राप्त है। उनका कहना है कि मांगी पूरी नहीं होने तक उनकी अनिश्चितकॉलीन हड़ताल जारी रहेगी। उधर, हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

कल जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का था तीसरा दिन :

भोपाल में कल गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के जूनियर डाक्टरों की हड़ताल का तीसरा दिन था। तीसरे दिन भी जूनियर डॉक्टरों ने रूटीन और इमरजेंसी में काम बंद किया था। वहीं, गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के जूनियर डाक्टरों के प्रतिनिधि मण्डल ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और आयुक्त निशांत वरवड़े से की मुलाकात थी लेकिन बात नहीं बनी थी।

भोपाल : चौथे दिन भी जारी रही जूडा की हड़ताल
जूडा हड़ताल का तीसरा दिन : डॉक्टरों ने रूटीन और इमरजेंसी में बंद किया काम

जूडा की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है विपरीत असर :

इन दिनों देश-प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। बता दें कि, नीट पीजी काउंसलिंग में देरी होने के कारण जूनियर डॉक्टर्स का लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co