'अन्नू' के शपथ ग्रहण समारोह में कमलनाथ का संबोधन
'अन्नू' के शपथ ग्रहण समारोह में कमलनाथ का संबोधनSocial Media

जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' के शपथ ग्रहण समारोह में कमलनाथ का संबोधन

जबलपुर, मध्यप्रदेश। आज जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ग्रहण की।

जबलपुर, मध्यप्रदेश। जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' का शपथ ग्रहण समारोह वेटरनरी कॉलेज के मैदान में आयोजित किया गया है। यहां आज नगर निगम 21वें महापौर के रूप में जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने शपथ दिलाई। शपथ समारोह में पूर्व सीएम कमलनाथ भी शामिल हुए।

एमपी कांग्रेस ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ जी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ग्रहण की। "कांग्रेस का हाथ, जन-जन के साथ"

कमलनाथ ने मीडिया के साथियों से विभिन्न सामयिक विषयों पर की चर्चा :

यहां आज कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह व पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं जबलपुर में मीडिया के साथियों से विभिन्न सामयिक विषयों पर चर्चा भी की।

कमलनाथ का शपथ ग्रहण समारोह में संबोधन :

शपथ ग्रहण समारोह में कमलनाथ ने जबलपुर वासियों के प्रति इस बात के लिए आभार जताया कि उन्होंने अन्नू को महापौर चुना। साथ ही उन्होंने नव-निर्वाचित पार्षदों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि अन्नू को जबलपुर के विकास के लिए जो भी जरूरत आन पड़ेगी, उसके लिए कांग्रेस के विधायक और संगठन हरसंभव प्रयास करेंगे।

आगे मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि 2018 में उनकी सरकार ने जबलपुर में केबिनेट की पहली बैठक की थी, जिसमें जबलपुर अंचल के लिए हजारों के विकास कार्यों को मंजूरी दी थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने उन सभी कार्यों को रोक दिया। जैसे ही प्रदेश में पुन: कांग्रेस सरकार आएगी रूके हुए काम फिर शुरू करा दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में कमलनाथ ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा है। कमलनाथ ने कहा है कि जिला पंचायत जनपद पंचायत और नगर परिषद के अध्यक्षों इस चुनाव में भाजपा द्वारा जमकर शासन और प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com