रैगांव विस के शिवराजपुर-भरजुना में कमलनाथ का कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में संबोधन

सतना, मध्यप्रदेश। आज कमलनाथ ने रैगांव विस के शिवराजपुर-भरजुना में आयोजित जनसभा को संबोधित किया, कांग्रेस ने कहा- रैगांव का ये जनसैलाब बता रहा है, कांग्रेस का पंजा प्रचंड जीत पा रहा है।
कमलनाथ का कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में संबोधन
कमलनाथ का कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में संबोधनSocial Media

सतना, मध्यप्रदेश। MP उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार में भाजपा और कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने-अपने प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। आज एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने रैगांव विधानसभा के शिवराजपुर-भरजुना में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

रैगांव विस के शिवराजपुर में कमलनाथ का संबोधन:

मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले रैगांव विधानसभा के शिवराजपुर पहुँचे, वहां कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुए, कमलनाथ रैगांव के शिवराजपुर में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया है। एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- रैगांव का ये जनसैलाब बता रहा है,कांग्रेस का पंजा प्रचंड जीत पा रहा है।

भरजुना के शिव मंदिर में जाकर कमलनाथ ने की पूजा अर्चना

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भरजुना पहुँचे, रैगांव विधानसभा अंतर्गत भरजुना के शिव मंदिर में जाकर कमलनाथ ने पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की। फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रैगांव विधानसभा के भरजुना में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

रैगांव विधानसभा के भरजुना में कमलनाथ का संबोधन:

कमलनाथ रैगांव विधानसभा के भरजुना में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कल्पना वर्मा जी के समर्थन में जनसभा कार्यक्रम में शामिल हुए, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी रैगांव विधानसभा के भरजुना में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कल्पना वर्मा जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया है।

बताते चलें कि मध्य प्रदेश में एक लोकसभा खंडवा और तीन विधानसभा रैगांव, जोबट, पृथ्वीपुर सीट पर उपचुनाव होना है, 30 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 2 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे, बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां इस उपचुनाव में अपना पूरा दम लगा रही है। प्रदेश उपचुनाव को लेकर एक ओर जहां दोनों पार्टी जोर-शोर से अपने-अपने प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जनसभा प्रचार में तेजी से एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं, बताते चलें कि मध्यप्रदेश उपचुनाव 2021 बड़ा दिलचस्प होने वाला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com