किसानों को लेकर कमलनाथ ने किया ऐलान- कांग्रेस सरकार आते ही बनेगा नया कानून

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों के हित मे नया कानून बनाने का ऐलान किया है जिसमें समर्थन मूल्य से कम में खरीदी करने को अपराध माना जायेगा।
किसानों को लेकर कमलनाथ ने किया ऐलान
किसानों को लेकर कमलनाथ ने किया ऐलानPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टी (कांग्रेस - भाजपा) जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटी हुयी हैं। एक तरफ जहां सीएम शिवराज अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी सरकार वापस बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, कांग्रेस द्वारा वचन पत्रों में युवाओं को नौकरी और किसानों की कर्जमाफी जैसे वादे किये जा रही है।

कमलनाथ ने किया ऐलान :

अब मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऐलान किया है कि सरकार आते ही समर्थन मूल्य पर खरीदी का नया कानून बनाएंगे और समर्थन मूल्य से कम पर खरीदी अपराध होगी। कमलनाथ ने कहा है कि नया कानून में समर्थन मूल्य से कम पर खरीदी की तो जेल होगी, मध्यप्रदेश उपचुनाव से पहले कमलनाथ के इस ऐलान को बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

वचन पत्र में कांग्रेस ने जनता के लिए 52 बड़ी घोषणाएं की :

बताते चलें कि 17 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा उपचुनाव के लिये कांग्रेस के “वचनपत्र” का विमोचन कार्यक्रम किया गया था। “वचनपत्र” का विमोचन कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा था कि पिछले वचन पत्र में 974 मुद्दे शामिल थे। 15 महीने की सरकार में इनमें से 574 वचन किए पूरे जनता है इसकी गवाह है। वही कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को इस वचन पत्र में 52 बड़ी घोषणाएं कीं। इनमें कोरोना प्रभावित लोगों को राहत देने के विशेष ऐलान, किसानों को राहत देने की घोषणाएं शामिल।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com