MP कांग्रेस अध्यक्ष नाथ का भोपाल आना फिलहाल टला, अब जुलाई में होंगी बैठकें

Bhopal, Madhya Pradesh : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आने वाले थे, लेकिन कमलनाथ का गुरुवार को भोपाल आना फिलहाल टल गया है।
MP कांग्रेस अध्यक्ष नाथ का भोपाल आना फिलहाल टला
MP कांग्रेस अध्यक्ष नाथ का भोपाल आना फिलहाल टला Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दौर जारी है वह इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का गुरुवार को भोपाल आना फिलहाल टल गया है, बताया जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार को प्रस्तावित संगठन पदाधिकारियों की बैठक अब जुलाई में होगी। मिली जानकारी के मुताबिक आज कमलनाथ दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई बैठक में हिस्सा लेंगे।

स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को भोपाल आने वाले थे कमलनाथ :

बताते चलें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आने वाले थे, बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने शुक्रवार और शनिवार को विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक बुलाई थी, इसमें संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होनी थी लेकिन कमलनाथ का राजधानी भोपाल आना टल गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रस्तावित सभी बैठकों को स्थगित कर दिया है, अब ये जुलाई के प्रथम सप्ताह में संभावित है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रस्तावित सभी बैठकों को स्थगित कर दिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर-

मिली जानकारी के मुताबिक

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जल्द ही मध्यप्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करेंगे, कुछ जिला इकाइयों के अध्यक्ष बदले जाने हैं तो प्रभारियों को क्षेत्रों में सक्रिय करना है, खंडवा लोकसभा के साथ पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा के उपचुनाव को लेकर बैठकें भी शुरू होने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

आपको बताते चलें कि 9 जून मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 74 वर्षीय के अस्वस्थ होने की खबर सामने आईं है जहां बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर-

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com