प्रदेश सरकार ने खोला मोर्चा- नहीं लागू करने देंगे CAA : कमलनाथ

CAA कानून 2019 को लेकर कांग्रेस विरोधी रवैया अपना रही है, जिसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भी अपने तीखे स्वर मुखर किए।
CAA कानून को लेकर प्रदेश सरकार ने खोला मोर्चा
CAA कानून को लेकर प्रदेश सरकार ने खोला मोर्चाPriyanka Yadav - RE

राज एक्सप्रेस। देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ आम जनता और विपक्षी पार्टियां सड़कों पर उतरी हुई हैं देशभर में CAA कानून का विरोध लोगों द्वारा उग्र होता जा रहा है देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी वजह से प्रदेश में प्रदर्शन का असर और ज्यादा बढ़े नहीं इसलिए प्रशासन ने धारा 144 प्रदेश के कई जिलों में दो महीने के लिए लागू कर दी है।

नागरिकता संशोधन के विरोध में कांग्रेस के तीखे तेवर

मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन के विरोध में कांग्रेस के तीखे तेवर देखने को मिले मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार भी इस कानून को लागू नहीं करने के पक्ष में है। उन्होने अपने और पार्टी के विरोध में साफ-साफ कह दिया है कि, प्रदेश में CAA कानून को लागू होने नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध जताएगी। बता दें कि कमलनाथ सरकार के नेतृत्व में कांग्रेस बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में निकाला जाएगा प्रोटेस्ट मार्च :

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस CAA कानून को लेकर आगामी 25 दिसम्बर को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रोटेस्ट मार्च निकालेगी। जिसके लिए प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को मार्च में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन रणनीति तैयार कर रहा है। बता दें कि यह प्रदर्शन कांग्रेस के आलाकमान के आदेश के बाद ही मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस शासित प्रदेशों में होगा प्रदर्शन :

CAA कानून को लेकर कांग्रेस शासित राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विरोध प्रदर्शन को लेकर एआईसीसी ने निर्देश दिए हैं। वहीं प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस सरकार का पूरा ध्यान है। ऐसा माना जा सकता है कि, दिल्ली के बाद अब भोपाल में कानून के विरोध के बहाने विपक्ष के खिलाफ अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com