
भोपाल, मध्यप्रदेश। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून को लेकर देश के लेकर प्रदेश तक सियासी घटनाक्रम का दौर जारी है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मीडिया कॉन्फ्रेंस करके किसान आंदोलन करने का आगाज किया है। जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है।
प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ किसान हित में बात करने का अधिकार खो चुके हैं। कर्जमाफी के धोखे का हिसाब मध्यप्रदेश के किसानों ने नवंबर में हुए उपचुनावों में कमलनाथ से ले लिया। अब ये किसान सम्मेलन भी भ्रम फैलाने के लिए हैं।
उन्होंने कहा कि बिखर चुकी मध्यप्रदेश कांग्रेस अब शायद छिंदवाड़ा में भी सिमट जाएगी। किसानों का भरोसा शिवराज और भाजपा में हैं। कृषि कानूनों पर किसानों को बरगलाना बंद कीजिए कमलनाथ जी।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसानों का सहारा ले रही। किसान आंदोलन कर रहे हैं शायद किसानों के जरिये कमलनाथ अपना दोहरा चरित्र बचा सकें। लेकिन कमलनाथ जी आपका दोहरा चरित्र अब जनता जान चुकी है।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।