भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कमलनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि है, राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कमलनाथ ने अपने निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कमलनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कमलनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलिSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण काल जहां जारी है वहीं, इस बीच कई महान विभूतियों की पुण्यतिथि सामने आ रही हैं। बता दें कि, आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। आज के दिन राजीव गांधी की हत्या हुई थी, भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर आधुनिक भारत के निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन किया है। भारत देश को एकता और भाईचारे के सूत्र में बाँधने के आपके प्रयास अनुकरणीय हैं। “जय राजीव, अजेय राजीव”

कमलनाथ ने अपने निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की :

बता दें कि आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि :

बताते चलें कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि है, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दाैरान गांधी की तामिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में बम विस्फोट कर हत्या कर दी गई थी, राजीव गांधी की पुण्यतिथि को देश हर साल आतंक विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत रत्न राजीव गांधी एक ऐसे कर्मयोगी रहे हैं, जिनकी जीवन यात्रा में मानवता, सहजता, सरलता, निष्छलता के कई मुकाम रहे हैं। राष्ट्रहित उनके चिंतन के केन्द्र में था। सर्वधर्म सद्भाव उनके मानस में रचा-बसा था। राजीव गांधी के व्यक्तित्व में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय था बता दें कि बेहद शांत और गंभीर प्रवृत्ति के राजीव गांधी का संपूर्ण जीवन सत्यम्, शिवम, सुंदरम् का मूर्तिमान रूप था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com