मुरैना, मध्यप्रदेश। MP उपचुनाव की तारीखें नजदीक आने से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों पार्टी की तैयारियां जोरो पर हैं, कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों का जोरो से प्रचार-प्रसार शुरू है! कोरोना संकटकाल के बीच आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुरैना जिले के दिमनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए है, आज यानि 17 अक्टूबर को मुरैना ज़िले की दिमनी विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र सिंह तोमर के समर्थन में जनसभा में उमड़ा जनसैलाब।
उमड़े जनसैलाब ने शिवराज को दिया ये संदेश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की आज मुरैना ज़िले की दिमनी विधानसभा में आयोजित सभा में उमड़े जनसैलाब ने शिवराज को सामान पैक करने का संदेश दे दिया है। "जनता ने दिखा दिया है दम, नया मध्यप्रदेश बनायेंगे हम"
बताते चलें कि मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा, 10 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे। जबकि 16 अक्टूबर को नामांकन करने की अंतिम तारीख होगी। राज्य विधानसभा में कुल 230 सीट हैं और वर्तमान में 202 विधायकों में से भारतीय जनता पार्टी के 107, कांग्रेस के 88, बसपा के दो, समाजवादी पार्टी का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 116 विधायकों की आवश्यकता है।
नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर-
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।