कमलनाथ का बयान
कमलनाथ का बयान Social Media

लगातार कर्ज लेकर बड़े-बड़े ठेके बांट रही है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार : कमलनाथ

शहडोल, मध्यप्रदेश। आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शहडोल आये है, यहां पूर्व सीएम कमलनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही ये बात...

शहडोल, मध्यप्रदेश। आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शहडोल आये हुए है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, आज अपने दौरे के तहत मध्यप्रदेश के शहडोल आगमन पर कांग्रेसजनो का आत्मीयता से भरा भरपूर प्यार, स्नेह मिला। उनकी यही आत्मीयता, स्नेह, प्यार मेरी ताक़त है, मेरी पूँजी है।

शहडोल में कमलनाथ ने ज्वलंत राजनैतिक विषयों पर की चर्चा

यहां कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के शहडोल के गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश के दर्शन कर, पूजन-अर्चन किया और प्रदेशवासियो की खुशहाली ,समृद्धि व प्रगति की कामना की। इधर शहडोल दौरे के दौरान कमलनाथ ने मीडिया के सम्मानीय साथियों से ज्वलंत राजनैतिक विषयों पर भी चर्चा की।

कमलनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा-

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यहां आरोप लगाया है कि नागरिकों पर कर्ज बढ़ रहा है, राज्य की भाजपा सरकार कर्ज लेकर बड़े-बड़े ठेके बाँट रही है। कमलनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार कर्ज ले लेकर बड़े-बड़े ठेके बांट रही है, जिससे नागरिकों पर कर्ज बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायतों से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जिससे जनता बुरी तरह त्रस्त है।

भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में अन्य राज्यों से ज्यादा सफल होगी : कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा ज्यादा सफल होगी। यह यात्रा छह जिलों को कवर करेगी। इस मौके पर जयप्रकाश अग्रवाल व पूर्व मन्त्री अजय सिंह मौजूद थे। बीते दिनों ही कमल नाथ ने बयान देते हुए कहा था कि, इस यात्रा में जिस तरह से उत्साह और जोश देखा जा रहा है, वह किसी से छुपा नहीं है, इस यात्रा से मध्यप्रदेश को भी बहुत फायदा मिलेगा।

कमलनाथ का बयान
‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर Kamal Nath ने कहा- इस यात्रा से मध्यप्रदेश को मिलेगा बहुत फायदा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com