कमलनाथ का बयान
कमलनाथ का बयान Social Media

आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है, मध्यप्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं : कमलनाथ

मध्यप्रदेश। बुधवार सुबह कांग्रेस नेता कमलनाथ भोपाल से मुंबई पहुंचे, मुंबई पहुंचकर कमलनाथ ने बयान देते हुए कही ये बात...

मध्यप्रदेश। कमलनाथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कल कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को पर्यवेक्षक की भूमिका सौंपी है। इसके अलावा कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को मुंबई में रहने के लिए फरमान जारी कर दिया है। मुंबई पहुंचे कांग्रेस नेता कमलनाथ का सामने आया ये बड़ा बयान।

महाराष्ट्र की सियासी उथल-पुथल पर कमलनाथ ने कहा-

बता दें, महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को सियासी संकट से बचाने के लिए कांग्रेस ने कमलनाथ को भेजा है। वे बुधवार सुबह भोपाल से मुंबई पहुंच गए। मुंबई पहुंचकर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने महाराष्ट्र की सियासी उथल-पुथल पर कहा है कि, कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं, शिवसेना अपने MLA से बात करें।

कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बयान देते हुए कहा कि, आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। म.प्र. का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।

आगे कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बताया कि, अभी हमने कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक की है। हमारे 44 में से 41 विधायक मौजूद थे और 3 रास्ते में हैं। कांग्रेस में पूरी एकता है। मैंने उद्धव ठाकरे जी को फोन पर आश्वासन दिया है कि कांग्रेस महाविकास अघाड़ी सरकार का समर्थन करती रहेगी, जो भी आज विरोध कर रहे हैं उनके लिये मैं यही कहना चाहता हूं कि कल के बाद परसो भी आता है। मुझे पूरा भरोसा है कि उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में शिवसेना में फिर से एकता बनेगी।

बताते चलें कि, महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सरकार राजनीतिक संकट से जूझ रही है। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को पर्यवेक्षक बनाया है।कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए हमेशा खड़े रहने वाले एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के कंधों पर महाराष्ट्र को बचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

कमलनाथ का बयान
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने कमलनाथ को सौंपी कमान, बनाए गए पर्यवेक्षक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com