जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम
जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमSocial Media

जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर बरसे कमलनाथ, कही ये बात

जबलपुर, मध्यप्रदेश : बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- 'शिवराज सिंह इतना झूठ बोलते हैं कि झूठ भी शरमा जाए।

जबलपुर, मध्यप्रदेश। कांग्रेस ने बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस ने जबलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश भर से आदिवासियों को बुलाया है। वहीं, कार्यक्रम में जबलपुर में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) का भव्य स्वागत किया गया।

कमलनाथ ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण :

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जबलपुर में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती समारोह में भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बिरसा मुंडा जयंती समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया जी एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कहा-

मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कहा- आज अमर शहीद बिरसा मुंडा को याद कर रहे हैं। 25 साल की उम्र में उन्होंने आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ी। बंधुआ मजदूरों, शोषित की लड़ाई लड़ी। इतनी कम उम्र में समाज सेवा से जो नाम कमाया, उसे हम 146 साल बाद भी याद कर रहे हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ बोले- नई पीढ़ी में आदिवासियों का भविष्य कैसे सुरक्षित किया जाता है इस पर सबसे ज्‍यादा काम कांग्रेस सरकार ने किया।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर निशाना साधा :

साथ ही कमलनाथ ने कहा कि आदिवासी नौजवानों को एक बार फिर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। वही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा- "हमारे सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सिर्फ आदिवासियों के नाम पर योजनाएं गिनाते हैं, सीएम शिवराज सिंह इतना झूठ बोलते हैं कि झूठ भी शरमा जाए"

मध्यप्रदेश में आदिवासी समाज की आबादी 1.65 करोड़ है : कमलनाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में आदिवासी समाज की आबादी 1.65 करोड़ है। ऐसे में बिना आदिवासी समाज को आगे बढ़ाए, प्रदेश का विकास संभव नहीं है। बीजेपी आदिवासियों को उनका हक नहीं देना चाहती है। आज भी आदिवासियों को अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com