मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

प्रदेश में कमलनाथ की सरकार अहंकार में चूर हो गई है : शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार अहंकार में चूर हो गई है,

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुुरुवार काे इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार अहंकार में चूर हो गई है, लेकिन अन्याय की आवाज उठाने वालों के साथ दमन का रास्ता अपनाया तो तख्त-ओ-ताज उखड़ जाएंगे।

उन्होंने सरकार काे चेतावनी देते हुए कहा कि इंदौर में 12 जनवरी को भव्य यात्रा निकलेगी, जितने मुकदमे कायम करना चाहें कर लें। उनके हाथ दुःख जाएंगे, लेकिन आंदोलनकर्ताओं के मुंह बंद नहीं होंगे। अगर जनता की समस्या को लेकर अधिकारियों से मिलना चाहते थे, कैलाश विजयवर्गीय तो क्या गलत था। मेरे अंदर भी आग है और आम जनता में भी आग है।

भाजपा विधायकों और सांसदों पर केस दर्ज करने के मामले में कहा कि कमलनाथ सरकार सत्ता में चूर हो गई है। ये लोकतंत्र की आवाज़ कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। जनता की आवाज उठाने पर क्या ये मुकदमे बनाएंगे। एफआईआर लिखी जाएगी। कितनों के खिलाफ एफआईआर करेंगे। एफआई करते-करते हाथ थक जाएंगे, लेकिन लड़ने वालों की कमी नहीं आएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कमलनाथ काे चेतावनी देता हूं कि यह अन्याय की अति है और जुर्म की पराकाष्ठा है। यदि राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की समस्या के लिए अफसरों से समय मांगते हैं तो क्या उनके पास समय नहीं है। अफसर किस काम के लिए हैं। जनता की आवाज नहीं सुनी जाएगी क्या? जननेता अनदेखा किए जाएंगे। धरना देने पर मुकदमें बनाएं जाएंगे। उज्जैन में सीएए के समर्थन में रैली को अनुमति नहीं दी तो रैली ने रेला का रूप ले लिया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com