मक्का उद्योग का विकास कर किसानों को बनाएंगे समृद्ध और आधुनिक : CM

छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा- मक्का आधारित उद्योग स्थापित करने शासन स्तर पर हरसंभव मदद दिलायी जाएगी।
मक्का आधारित उद्योग
मक्का आधारित उद्योगSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा- मक्का आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए शासन द्वारा हरसंभव मदद दिलायी जाएगी। कमलनाथ कल यहां प्रदेश में मक्का आधारित खेती एवं उद्योगों को बढ़ाने के लिये आयोजित परिचर्चा में शामिल हुये। उन्होंने वैज्ञानिकों, उद्योगपतियों, तकनीकीविदों तथा अग्रणी कृषकों से मक्के की खेती और मक्का आधारित उद्योगों को स्थापित करने के लिए जरूरी संसाधनों के बारे में चर्चा की। उन्होंने मक्का आधारित उद्योगों की स्थापना के लिये शासन स्तर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा-

आवश्यकता होने पर शासन स्तर से मक्का आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए नई नीतियां भी बनाई जायेंगी। उन्होंने छिन्दवाड़ा तथा प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग ईकाईयों की स्थापना पर भी विस्तार से चर्चा की। परिचर्चा में पुणे तथा विदेशों में फूड प्रोसेसिंग और मक्का आधारित उत्पादों के लिये काम करने वाले उद्योगपति शामिल हुये। इस अवसर पर सांसद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री, कृषि मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

मक्का उत्पादन में छिंदवाड़ा को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

रविवार को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री कमल नाथ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के साउथ एशिया प्रभारी आलोक कुमार ने तीन लाख मक्के के विषय पर पेंटिंग के लिए वर्ल्ड बुक रिकार्ड का प्रमाण-पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को यहां कहा कि, छिंदवाड़ा को मक्का उत्पादन के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

कॉर्न फेस्टिवल 2019 का शुभारंभ

कमलनाथ ने रविवार को यहां कॉर्न फेस्टिवल 2019 का शुभारंभ करते हुए कहा कि, छिन्दवाड़ा जिले ने सोयाबीन के बाद मक्का उत्पादन में प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। कृषि पर ही देश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था निर्भर करती है, इसलिये कृषि क्षेत्र की मजबूती और किसानों की क्रय शक्ति को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा-हमने अथक प्रयासों से वर्ष 1979 के बाद छिंदवाड़ा जिले में सोयाबीन उत्पादन को बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार के आयल शील्ड मिशन को लागू किया।

किसानों ने सोयाबीन में क्रांति लाकर छिन्दवाड़ा जिले को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ सोयाबीन उत्पादक जिलों में स्थान दिलाया।

मुख्यमंत्री कमलनाथ

उन्होंने कहा कि, समय बीतने के साथ सोयाबीन का बीमारी आदि कारणों से उत्पादन कम होने तथा उचित मूल्य नहीं मिलने पर हमने कृषकों को सोयाबीन के स्थान पर मक्का की फसल लेने के लिये प्रेरित किया। किसानों ने मक्का की खेती को विकल्प के तौर पर स्वीकार किया और मक्का उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाकर हमारा वर्षो पुराना सपना साकार किया।छिंदवाड़ा सहित प्रदेश में कृषि और उद्यानिकी के कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जा रहे हैं ताकि, भावी पीढ़ी और नौजवान शहरों की ओर रूख नहीं करते हुए कृषि की उन्नत तकनीकों और आधुनिक पद्धति से जुड़कर खेती के क्षेत्र में क्रांति ला सकें।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, पहले खेतों में धोती और पैजामा वाले गरीब किसान ही नजर आते थे। हमारा सपना है कि, शीघ्र ही समृद्ध और आधुनिक नवयुवा खेती करते नजर आएं। देश में मक्का की खेती का भविष्य उज्जवल है।

आज से 10 वर्ष पहले कृषि उत्पादन चुनौती हुआ करती थी। अब किसानों की मेहनत से पैदा हुए विपुल उत्पादन को सहेजना चुनौती है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि मुख्य आर्थिक गतिविधि बने, इसके लिये सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

कमलनाथ

स्कूली बच्चों ने एक दिन में पौने तीन लाख पेंटिंग बनाकर बनाया विश्व रिकार्ड कॉर्न फेस्टिवल में छिंदवाड़ा जिले के 4,674 शासकीय विद्यालयों के बच्चों ने एक साथ एक दिन में पौने तीन लाख पेंटिंग बनाकर विश्व रिकार्ड स्थापित किया है। गोल्डन बुक ऑफ विश्व रिकार्ड के साउथ एशिया प्रभारी आलोक कुमार ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को वर्ल्ड बुक रिकार्ड का प्रमाण-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ12 पेंटिंग से बनाये गये कैलेंडर का विमोचन किया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com