Kargil Vijay Diwas 2022
Kargil Vijay Diwas 2022Social Media

Kargil Vijay Diwas 2022: भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचकर CM ने वीर सपूतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas 2022: सीएम शिवराज ने मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा देश के गौरव और सम्मान के लिए मर मिटने वाले वीरों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा।

Kargil Vijay Diwas 2022: आज देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर उन जांबाजों को श्रद्धांजलि पेश की जा रही है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर हम लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाया। इस अवसर पर CM ने भोपाल के शौर्य स्मारक में मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि, देश के गौरव और सम्मान के लिए मर मिटने वाले वीरों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा।

Bhopal में कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि, आज #Kargil Vijay Diwas है। पूरे देश का माथा गर्व से उन्नत है। पाकिस्तान ने घुसपैठिये के रूप में पाकिस्तानी सैनिक भेजे थे। हमारे सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर चढ़ते हुए लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन इस कठिन लड़ाई में जिस वीरता का परिचय दिया, वह अद्भुत है। भारत ने कारगिल में विजय प्राप्त की और पाकिस्तान के अनेक सैनिक मारे गये, लेकिन हमारे भी 527 जवान शहीद हुए। मैं उनके चरणों में श्रद्धा सहित नमन करता हूं। उनकी वीरता, अदम्य साहस, शौर्य को यह देश सदैव याद रखेगा।

आज अटल जी को भी मैं प्रणाम करता हूं। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में वे इस पूरे अभियान को देख रहे थे और हमारे वीर जवानों ने जिस अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया, उसके लिए मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट :

आज सुबह ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- आप सभी को कारगिल विजयदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, वर्ष 1999 में आज ही के दिन भारतीय सैनिकों ने कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मनों को खदेड़कर विजय का तिरंगा लहराया था। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को शत्-शत् नमन। मुख्यमंत्री ने कहा- कारगिल विजय दिवस हमारे देश के रणबांकुरों के शौर्य, साहस और पराक्रम का प्रतिफल है। देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले वीर सपूतों के चरणों में ऋणी राष्ट्र कोटिश: प्रणाम करता है।

मैं अमर शहीदों का चारण, उनके गुण गाया करता हूँ जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है, मैं उसे चुकाया करता हूँ।''-श्रीकृष्ण सरल मां भारती के वीर सपूतों की गौरव गाथा सर्वदा भावी पीढ़ियों को गौरवान्वित करती रहेगी। देश के जांबाज सपूतों को बारंबार प्रणाम!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com