इंदौर : आज महिलाएं रखेंगी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत

इंदौर, मध्य प्रदेश : बुधवार को करवाचौथ है। इस दिन महिलाएं पूर्ण सुहागन का रूप धारण कर भगवान रजनीश (चन्द्रमा ) से अपने अखंड सुहाग की प्रार्थना करती हैं और दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं।
आज महिलाएं रखेंगी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत
आज महिलाएं रखेंगी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रतSocial Media

इंदौर, मध्य प्रदेश। बुधवार को करवाचौथ है। इस दिन महिलाएं पूर्ण सुहागन का रूप धारण कर भगवान रजनीश (चन्द्रमा ) से अपने अखंड सुहाग की प्रार्थना करती हैं और दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं, जो रात को चांद दिखने तक जारी रहता है। इस दिन महिलाओं को चांद के दिखने का बेसब्री से इंतजार रहता है। विवाहित स्त्रियां इस दिन अपने पति की लंबी उम्र व स्वास्थ्य की मंगल कामना कर चन्द्रमा को अर्घ्य प्रदान करती हैं।

विवाहित महिलाओं के साथ आजकल कुंआरी कन्याएं भी सुयोग्य वर प्राप्ति करने के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत में शिव पार्वती की पूजा करती हैं, ताकि जिस प्रकार मां शैलपुत्री ने घोर तपस्या करके शिवजी को पा अखंड सौभाग्य प्राप्त किया वैसा ही उन्हें प्राप्त हो।

बाजारों में जमकर हुई खरीदी :

करवाचौथ के एक दिन पूर्व मंगलवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में महिलाओं ने व्रत की तैयारियों के लिए जमकर खरीदी की। राजबाड़ा और उसके आसपास लगे बाजारों में सुबह से लेकर रात तक भारी भीड़ रही है। दुकानों के साथ ही फुटपाथ पर लगी व्रत सामग्री की दुकानों पर भी जमकर खरीदी शुरू हो गई। करवाचौथ के साथ ही दीपावली की तैयारियां भी तेज हो जाती हैं। लॉकडाउन और कोरोना काल के बाद ऐसा पहला पर्व आ रहा है, जिसमें महिलाएं अपनी मर्जी से खरीदी कर पा रही हैं और इसके लिए तैयारियां कर पा रही हैं, इसलिए बाजारों में तीन-चार दिनों से भारी भीड़ उमड़ रही है।

जैन हैं, फिर भी रख रही 21 वर्ष करवाचौथ का व्रत :

वैसे तो जैन धर्म में करवा चौथ का व्रत का महत्व नहीं है परंतु फिर भी सनातन धर्म को मान्य रखते हुए प्रिया जैन 21 वर्षों से करवा चौथ का व्रत कर रही हैं करवा चौथ के व्रत की प्रेरणा से वह पति के लंबे आयुष्य की कामना करती हैं। करवा चौथ का उत्साह वह मेहंदी की चमक वह गहनों की दमक नव वस्त्र और वीणा की झंकार के साथ में पूजा पाठ एवं रात को चांद निकलने के पश्चात अर्घ्य देना और छन्नी में पति की शक्ल देखना कभी नहीं भूली। अक्सर व्यापार के सिलसिले में पति राजेश जैन बाहर रहते हैं परंतु वह भी करवा चौथ के 21 साल में कभी इंदौर में रहना नहीं भूले हैं पति-पत्नी का अटूट प्रेम यह करवा चौथ के व्रत को दर्शाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com