खंडवा: पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नकली घी फैक्ट्री पर मारा छापा

खंडवा, मध्यप्रदेश : MP सरकार के इतने सख्त रवैया के बावजूद नकली घी बनाने का मामला प्रदेश के खंडवा से सामने आया है, ग्राम छिरवेल में नकली घी फैक्ट्री पर छापा मारा गया है।
नकली घी फैक्ट्री पर मारा छापा
नकली घी फैक्ट्री पर मारा छापाSocial Media

खंडवा, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ खाद्य सामग्री में निरंतर मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है, कई जिलों में बेखौफ खाद्य सामग्री में मिलावट खोरी का धंधा जोरों पर चल रहा है। बता दें कि सरकार के इतने सख्त रवैया के बावजूद नकली घी बनाने का मामला प्रदेश के खंडवा से सामने आया है।

क्या है पूरा मामला :

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला खंडवा का है जहां नकली घी की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जिले के छैंगाव माखन थाना क्षेत्र के ग्राम छिरवेल पहुंची। खंडवा जिले के छैंगाव माखन थाना क्षेत्र के ग्राम छिरवेल में नकली घी फैक्ट्री पर छापा मारा गया है, टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 80 पीपे नकली घी और उसे बनाने में प्रयुक्त होने वाला सामान जब्त किया है।

पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को किया गिरफ्तार :

मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि इस फैक्ट्री में आलू, डालडा और एसेंस की मदद से नकली घी तैयार किया जाता था, इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया है। आपको बताते चलें कि पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज ने निर्देश जारी किए थे कि प्रदेश में हर प्रकार की मिलावटी सामग्री के निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा, जिससे जनता को उपयोग के लिए शुद्ध सामग्री उपलब्ध हो सके, मिलावटखोरों के मन में खौफ हो और वे मिलावट न करें, जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co