कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित जाति का सम्मान नहीं किया - लाल सिंह

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : आजादी के बाद से कांग्रेस ने अभी तक अनुसूचित जाति का सम्मान नहीं किया, हां कांग्रेस ने उनको वोट के लिए उपयोग करने का काम किया है।
कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित जाति का सम्मान नहीं किया - लाल सिंह
कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित जाति का सम्मान नहीं किया - लाल सिंहSocial Media

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। आजादी के बाद से कांग्रेस ने अभी तक अनुसूचित जाति का सम्मान नहीं किया, हां कांग्रेस ने उनको वोट के लिए उपयोग करने का काम किया है। यह बात भाजपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने मंगलवार को यहां मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में कही।

प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तीन नवंबर को मतदान होना है। इस संबंध में श्री आर्य ने बताया कि इस चुनाव में कोरोना एक चुनौती है, उपचुनाव भाजपा के लिए चुनौती नहीं है, बल्कि एक अवसर है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा, कांग्रेस ने कैसे प्रदेश की जनता के साथ छल-कपट किया है, ऐसे मुद्दों को लेकर जनता अबकी बार उनको पूरी तरह से परास्त करने वाली है।

पूर्व मंत्री श्री आर्य ने कहा कि मुझे अनुसूचित जाति की पूरे देश भर की जिम्मेदारी सौंपी है। जब से देश आजाद हुआ है, तब से कांग्रेस ने अनुसूचित जाति का सम्मान नहीं किया है। बाबा साहेब अंबेडकर का जो तीर्थ स्थान है, उस पर कांग्रेस ने कभी ध्यान नहीं दिया है। एक सवाल के जवाब में आर्य ने बताया कि भाजपा में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। आप देख सकते हैं कि जिस तरीके से कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार कुर्सी तोड़कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, वैसा हमारी पार्टी में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि जन कल्याण के लिए सेवा करता है।

भाजपा जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा :

लाल सिंह आर्य ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में जिस तरह से कमलनाथ ने वादा खिलाफी की उससे जनता नाराज है। प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में देरी के सवाल पर आर्य का कहना था कि भाजपा कभी भी दो-तीन महीने पहले प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करती है, चुनाव की घोषणा होने के बाद ही प्रत्याशियों का नाम घोषित किया जाता है। जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर देगी। आर्य ने बताया कि कांग्रेस के पास तो चुनाव लडऩे के लिए प्रत्याशी ही नहीं हैं, यही कारण है कि कांग्रेस प्रत्याशियों को ढूंढने में लगी है, यह कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में अंतिम चुनाव होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com