दिग्विजय के भाई ने फिर अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कही ये बात

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक बार फिर कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है, लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस पर सवाल उठाए।
 कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई (लक्ष्मण सिंह) का ट्वीट तेजी से चर्चाओं में है। मध्यप्रदेश उपचुनाव से पहले कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर एक बार फिर अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बता दें कि, दिग्विजय के भाई (लक्ष्मण सिंह) ने अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

लक्ष्मण सिंह ने उठाए कांग्रेस पर सवाल

प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बीच कांग्रेस के एक दिग्गज विधायक का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। लक्ष्मन सिंह ने ट्वीट कर अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए पार्टी की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद दिग्विजय सिंह के भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर निर्णयों को लेकर सवालिया निशान लगाए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि जब मंडलम और डक्टर बनाए गए हैं तो फिर निर्णय ऊपर से क्यों होते हैं।

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का ट्वीट

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कोई भी बने, जब तक बूथ कार्यकर्ता को मजबूत नहीं करेंगे, नतीजे “ज्यों के त्यों”ही रहेंगे। मंडलम, सेक्टर बन गए हैं, फिर भी निर्णय ऊपर से होते हैं, क्यों?

कांग्रेस विधायक ने न केवल ट्वीट किया बल्कि उसे मप्र पीसीसी और नेशनल कांग्रेस कमेटी के ट्विटर अकाउंट को भी टैग कर दिया।

लक्ष्मण सिंह निरंतर अपनी पार्टी की कार्यप्रणाली पर उठाते रहे हैं सवाल

आपको बताते चलें कि, गुना की चांचौड़ा सीट से विधायक लक्ष्मण सिंह निरंतर अपनी पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं। वे अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। साल 2018 में प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार पर भी लक्ष्मण सिंह निरंतर सवाल उठाते रहे थे, सरकार जाने के बाद भी लक्ष्मण सिंह कांग्रेस पर सवाल उठाते रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com