मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

महाराष्ट्र, गुजरात समेत 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सीएम का पत्र

कोरोना के खिलाफ जंग में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी श्रमिकों के सुनिश्चित आवागमन के लिए महाराष्ट्र, गुजरात समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र।

राज एक्सप्रेस। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के चलते प्रवासी श्रमिक अपने परिवार सहित अपने घर वापसी के लिए राज्य सरकारों द्वारा दी जा रही सुविधा एवं पलायन कर रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाले श्रमिकों की समय पर जानकारी देने के लिए सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि श्रमिकों के आवागमन में व्यवहारिक कठिनाई यह हो रही है कि मध्यप्रदेश को ये पता नहीं चलता है कि अन्य राज्यों से कितने श्रमिक किस माध्यम से किस समय मध्यप्रदेश की सीमा पर आने वाले हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्र में कहा, प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन, वाहन और दवाओं आदि की निशुल्क व्यवस्था मध्यप्रदेश शासन द्वारा निरंतर की जा रही हैं। श्रमिकों के आवागमन की पूर्व सूचना न होने से कई बार अधिक संख्या में श्रमिक आ जाने के कारण व्यवस्था गड़बड़ा जाती है और श्रमिक कई बार विचलित होकर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करते हैं तथा प्रशासन के साथ-साथ श्रमिकों को भी इससे कठिनाईयां होती है।

मुख्यमंत्री ने सातों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अनुरोध कर कहा कि उनके राज्यों से प्रवास करने वाले श्रमिकों की संख्या, वाहनों की संख्या तथा मध्यप्रदेश की सीमा पर पहुंचने का समय मध्यप्रदेश सरकार को पहले से सूचित करने की व्यवस्था अपने-अपने राज्यों में सुनिश्चित करांये ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर मध्यप्रदेश सरकार कर सके।

मुख्यमंत्रियों को भेजे पत्र में सीएम ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक निकलकर अपने-अपने राज्यों में जा रहे हैं। मध्यप्रदेश की भौगौलिक स्थिति देश के केन्द्र में होने के कारण विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड तथा अन्य कई प्रदेशों में जाने वाले श्रमिक मध्यप्रदेश से गुजर रहे हैं। प्रदेश सरकार अपनी सीमा पर आने वाले इन प्रवासी श्रमिकों को वाहन, भोजन, दवाएं आदि निशुल्क उपलब्ध करा रही है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com