BJP जिलाध्यक्षों के नामों का हुआ ऐलान, कौन होगा अगला प्रदेशाध्यक्ष

भोपाल, मध्यप्रदेश: प्रदेश के बीजेपी जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी, प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी जल्द।
BJP जिलाध्यक्षों के नामों का हुआ ऐलान, कौन होगा अगला प्रदेशाध्यक्ष
BJP जिलाध्यक्षों के नामों का हुआ ऐलान, कौन होगा अगला प्रदेशाध्यक्षSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें 32 जिलों के अध्यक्षों के नामों को शामिल किया गया है साथ ही प्रदेशाध्यक्ष के दावेदार के तौर पर बड़े-बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष को लेकर फिलहाल कोई औपचारिक घोषणा नही की गई है।

प्रदेश में बीजेपी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी :

भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जिला अध्यक्षों की प्रथम सूची जारी की गई है। प्रदेश भर में भाजपा के संगठन चुनाव प्रक्रिया की जारी थी, जिसमें प्रत्येक जिले के अध्यक्षों और मंडलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जानी थी। फिलहाल अभी 32 जिलों के अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की गई है, बाकी जिलों अध्यक्षों के नामों का ऐलान जल्द किया जाएगा। प्रदेश के मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, जबलपुर, जबलपुर ग्रामीण, कटनी, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, हरदा, भोपाल ग्रामीण, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, उज्जैन, उज्जैन ग्रामीण, शाजापुर, रतलाम जिले शामिल हैं।

नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए चर्चाएं जोरो पर :

प्रदेश के बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद अब पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए भी चर्चाएं चल रही है जिसमें जहां इस दौड़ में दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं वहीं मंत्रियों द्वारा नेताओं के नामों की पैरवी की जारी है। जिसकी घोषणा पार्टी द्वारा जल्द की जाएगी। फिलहाल वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को इस पद के लिए मजबूत माना जा रहा है। बड़े नेताओं के नामों की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम भी आ चुके हैं। हालांकि इस पद के नाम की घोषणा केंद्रीय आलाकमान के द्वारा की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा :

प्रदेश के अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम आने पर प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान उन्होंने कहा कि,- मैं प्रदेश अध्यक्ष क्यों बनूँगा, यह सवाल ही काल्पनिक है। मैं किसी दौड़ में शामिल नहीं।

इसी तरह पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल न होना बताया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com