वीडी शर्मा पन्ना में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए
वीडी शर्मा पन्ना में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुएSocial Media

पन्ना में नन्हीं बालिकाओं ने हाथ में तिरंगा थामकर अपने देश प्रेम के भाव को किया उजागर: VD शर्मा

पन्ना, मध्यप्रदेश : भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पन्ना में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और कहा कि वे इस यात्रा में सम्मिलित सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं के अपार उत्साह को देखकर अभिभूत हैं।

पन्ना, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में जोरशोर और पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, पन्ना जिले मे तिरंगा यात्रा निकाली गई इस यात्रा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शामिल हुए और कहा कि वे इस यात्रा में सम्मिलित सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं के अपार उत्साह को देखकर अभिभूत हैं।

पन्ना के प्रमुख मार्गो से निकली यात्रा :

मिली जानकारी के मुताबिक, यहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बाइक पर सवार होकर निकले एक अलग अंदाज में नजर आए, हाथों में तिरंगा थामे वीडी शर्मा ने यहां शानदार स्टंट किया, उनके साथ मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, यात्रा पन्ना के प्रमुख मार्गो से निकली। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा- पन्ना जिले के सभी कार्यकर्ताओं और नागिरकों से आह्वान है कि हमें पूरे जिले को तिरंगामय बनाना है।

मेरी शान तिरंगा है, अभिमान तिरंगा है: वीडी शर्मा

इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा कि, इस यात्रा में सम्मिलित सभी का एक ही भाव था कि मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, अभिमान तिरंगा है। VD शर्मा पन्ना के वार्ड क्रमांक 13 में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सहोद्रा बाई पाल के निवास पहुंचकर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उन्हें तिरंगा भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आमजनों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह अभूतपूर्व है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि, आजादी का अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए इस अभियान में बड़ी संख्या में BJP सरकार की योजनाओं के हितग्राही भी सहभागी होकर अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा बोले- मेरे लोकसभा क्षेत्र के पन्ना जिले में नन्हीं बालिकाओं ने हाथ में तिरंगा थामकर अपने देश प्रेम के भाव को उजागर किया। इन नन्हीं बच्चियों का राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम देखकर भाव विभोर हूँ।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा। झण्डा ऊंचा रहे हमारा।।

विष्णुदत्त शर्मा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com