वियोग भय से प्रेमी युगल ने दी जान
वियोग भय से प्रेमी युगल ने दी जानShashikant Kushwaha

सिंगरौली : वियोग भय से प्रेमी युगल ने दी जान

सिंगरौली, मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने फाँसी के फंदे में झूलकर जान दे दी।

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने फाँसी के फंदे में झूलकर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद से पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। वहीं सम्बंधित घटना के प्रकाश में आने के उपरांत आस-पास के क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया तो वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। माड़ा थाना अंतर्गत बन्धौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नगवा में एक साथ फांसी पर झूले जोड़े ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

क्या है मामला :

मिली जानकारी के अनुसार माड़ा थाना अंतर्गत बन्धौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नगवा मृतक लड़के के माता-पिता घर में नहीं थे। परिजनों की अनुपस्थिति में प्रेमी से मिलने गयी प्रेमिका ने प्रेमी के साथ कमरे में फांसी लगा कर इह लीला समाप्त कर लिया और वही आज शनिवार की देर सुबह तक जब दरवाजा नहीं खुलने से परेशान मृतक के छोटे भाई व बहन ने आसपास के लोगों को बताया तब जाकर फांसी की घटना प्रकाश में आया।

ग्रामीणों ने बताया :

संबंधित मामले को लेकर जब स्थानीय ग्रामीणों से बात की गई तब स्पष्ट तौर पर ग्रामीणों का कहना है कि लड़का-लड़की के बीच में लंबे समय से प्रेम प्रसंग था और घटना से महीनों पहले दोनों साथ भाग भी चुके थे और कुछ दिन साथ मे रहने के बाद दोनों वापस आ गये थे और अपने-अपने घर में रह रहे थे।

अलग होने के डर से मौत को लगाया गले :

मिली जानकारी के अनुसार लड़की का दूसरे जगह विवाह तय हो गया था बावजूद वह अपने प्रेमी से चोरी छिपे मिलती जुलती रही और बीती रात लड़के के अभिभावकों के अनुपस्थिति में देर रात्रि उससे मिलने गयी और दोनों ने अलग होने के डर से साथ मे फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस चौकी प्रभारी एसआई- बालेंद्र त्यागी ने बताया :

संबंधित मामले की जांच कर रहे बधोरा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक युगल नगवा ग्राम निवासी हैं। मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com